मस्तूरी में भगवान लटेश्वर नाथ के मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को लटेश्वर नाथ सहित शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। मस्तूरी किरारी में भगवान भोलेनाथ लटेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
श्रावण के पहले सोमवार को किरारि के शिवालयमें शिव भक्तों श्रद्धालुओं और कावड़ यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। शिवालयों में इसके निमित्त पहले से सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। रंग रोगन के साथ साथ शिव मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया भी गया था। शिवलिंग की आकर्षक साज-सज्जा करने के साथ ही देर रात से ही भजन कीर्तन शुरू हो गए थे जो अनवरत चलता रहेगा आज जलाभिषेक करने समिति के संरक्षक तमेश सिंह प्रतिभा सिंह, जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किए।



