Home Blog युवतियों ने एक दूसरे को पटका, अखाड़ा बनी Amity की कैंटीन, पहले...

युवतियों ने एक दूसरे को पटका, अखाड़ा बनी Amity की कैंटीन, पहले तू-तू, मैं मैं फिर…. स्टूडेंट बने दर्शक

0

The girls slammed each other, Amity’s canteen became an arena, first there was a verbal spat, then….. students became spectators

नोएडा में दो लड़कियों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लड़कियां आपस में भिड़ जाती है और वहां मौजूद लड़के बीच बचाव के बचाए हूटिंग कर रहे हैं।
नोएडा की जानी मानी एमिटी यूनिवर्सिटी एक बार फिर से चर्चा में है। आए दिन सोशल मीडिया पर मारपीट, हंगामे और रील के वीडियो सामने आते रहते हैं। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दो लड़कियां आपस में मारपीट कर रही हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद लड़के बीच बचाव नहीं कर रहे हैं बल्कि मजे ले रहे हैं।
ये वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर कैंटीन का बताया जा रहा है। दोनों यूनिवर्सिटी की छात्राएं बताई जा रही हैं। दो लड़कियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू होता है। बात कहासुनी से शुरू होती है और मारपीट तक पहुंच जाती है।

Ro.No - 13672/156

वीडियो में देख सकते हैं। पहले दोनों बातचीत कर रही हैं। इसके बाद पहले एक दूसरे के गले को पकड़ा और फिर जमीन पर पटक दिया। जहां दोनों लड़ रही हैं वहां लड़के भी खड़े थे। और लड़की दोनों का बीच बचाव भी करती है। लेकिन लड़के हूटिंग कर रहे हैं। दोनों लड़ते हुए कुर्सियों के बीच जमीन पर जा गिरीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि भी नहीं करते हैं।

अभद्र भाषा का भी किया प्रयोग

इस दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दोनों में झगड़ा बढ़ जाता है। काले कपड़े वाली युवती चेक शर्ट वाली को मेज पर गिरा देती है। मेज से दोनों जमीन पर गिर जाती हैं।

दोनों के हाथ में छुरी दे दो…

वीडियो में पीछे युवक हूडिंग करते हुए हंसी ठिठोली कर रहे हैं। दोनों लड़कियों को छुरी देने को बोल रहे हैं। दोनों की लड़ाई के दौरान मेज टूटने पर जमकर हल्ला भी करते हैं।

पुलिस बोली…दोनों को कराएंगे ब्लैक लिस्ट

कोतवाली पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है।
दोनों को यूनिवर्सिटी से कार्रवाई कराई जाने की पहल की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर 30 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। जो सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय की कैंटीन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवतियां पहले एक दूसरे से हाथापाई करती हैं, उसके बाद एक युवती दूसरी युवती को टेबल से पटक कर नीचे गिरा देती है। एक अन्य युवती दोनों को लड़ाई करने से रोकने का प्रयास करती है, लेकिन दोनों युवतियां नहीं मानती हैं। वीडियो में कुछ युवक भी मौजूद दिख रह रहे हैं जो काफी शोर-शराबा कर रहेहैं। लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी। कुछ ने इसे डब्लूडब्लूई का अखाड़ा बताया।

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर युवतियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों में किस बात को लेकर विवाद हुआ अभी इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर और बाहर मारपीट होने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here