Home Blog बैरिकेडस पर चढ़े कार्यकर्ता,कांग्रेसियों का विधानसभा घेराव,पुलिस ने चलाया वाटर केनन, आई...

बैरिकेडस पर चढ़े कार्यकर्ता,कांग्रेसियों का विधानसभा घेराव,पुलिस ने चलाया वाटर केनन, आई चोट…देखें वीडियो

0

Workers climbed the barricades, Congressmen surrounded the assembly, police used water cannon, people got injured… watch the video

रायपुर। बीजेपी सरकार के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने के लिए निकले। घेराव के दौरान कार्यकर्ता बैरीकेड को तोड़ते हुये टीन के बैरिकेड्स के उपर चढ़ गये और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस भी पूरी ताकत लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए उन पर वाटर केनन का इस्तेमाल कर रही है। मालूम हो कि कांग्रेस बढ़ते क्राइम, बिजली बिल, बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है।

Ro.No - 13672/156

बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ता

प्रर्दशन के दौरान कुछ नेताओं को हल्की चोट भी आई। दरअसल, जब कार्यकर्त्ता बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ गए तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस को वाटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पानी के तेज प्रेशर से कांग्रेसी गिर गए। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के हाथ में चोट आई।
प्रदर्शन में कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद है। चार लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। राज्य में बीजेपी सरकार के आने के बाद कांग्रेस का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।

दीपक बैज बोले-हम शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे…

दीपक बैज ने कहा कि पुलिस कितना भी कुछ कर ले, उनके कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए अलग अलग जिलों से भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया है। फिर भी हम पीछे

नहीं हटेंगे, डटकर सामना करेंगे…

बता दें कि घेराव से पहले कांग्रेस नेताओं की एक सभा हुई। सभा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक, सहित कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। सभा के बाद घेराव के लिए निकले।

बीजेपी सरकार में बिगड़ गई कानून व्यवस्था

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा घेराव ऐतिहासिक है। भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। पिछले सात महीने में कई घटनाओं ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। “प्रदेश सरकार के खिलाफ, कानून-व्यवस्था के खिलाफ, प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए और उनके हित के लिए, कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। सरकार सात महीने में पूरी तरह से फेल हो गई है, आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सड़कों पर उतरकर सदन के अंदर और सड़क के बाहर भी लड़ाई लड़ रही है।

सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

इस प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल हैं। सचिन पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी जनता के लिए जीती है और मरती है। मजबूरन सरकार की नींद तोड़ने के लिए हम यहां इकट्ठा हुए हैं। मात्र 7 महीने में विधानसभा घेरने की नौबत आ गई है। आपकी मौजूदगी से यह साबित हुआ कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीवित है। यह बीजेपी की सरकार घमंड में है। हमारे लोगों को जेल में बंद कर अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश की जा रही है। यह सरकार रायपुर से नहीं दिल्ली से चलती है।

वहीं, भूपेश बघेल ने कहा- जगह -जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं को रोकने का काम किया गया फिर भी यहां हजारों कार्यकर्ता पहुंचे हैं। आज कोई भी वर्ग बीजेपी की सरकार में सुरक्षित नहीं है। बीजेपी के प्रायोजित आकंड़ों में विश्वास नहीं करते। रायपुर में 4 बार गोली चल गई, व्यापारी से प्रोटेक्शन मनी की डिमांड की जा रही है। यह सब मंत्रियों के सरंक्षण में सब हो रहा है। बीजेपी की सरकार को कानून की कोई चिंता नहीं है।

पुलिस ने की पांच लेयर की बैरिकेडिंग

कांग्रेस के उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा मार्ग को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने आने-जाने वाले रास्ते 5 लेयर की बैरिकेडिंग की है। बता दें कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद यह कांग्रेस का अभी तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। कई रास्तों को जाम कर दिया गया है। लोगों को मुश्किल नहीं हो इसलिए पुलिस ने पहले से ही डॉयवर्ट प्लान जारी कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here