Home Blog बिलासपुर से दिल्ली चलेगी वन्दे भारत

बिलासपुर से दिल्ली चलेगी वन्दे भारत

0

Vande Bharat will run from Bilaspur to Delhi

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की माँग पर मिली बड़ी सौग़ात

Ro.No - 13848/159

मस्तूरी। बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रेल मंत्री से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली तक सीधी वन्दे भारत ट्रेन चलाने की माँग की थी जिसके बाद सोमवार को रेल बजट में इसका प्रावधान किया गया है. जानकारी के अनुसार शुरुआत में सीटिंग वन्दे भारत के बाद स्लीपर वन्दे भारत चलाने की योजना बनायी गई है. बिलासपुर से हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत की शुरुआत होने से छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. बिलासपुर से दिल्ली का सफ़र 10 घंटे में तय होगा. अभी तक रेल मार्ग से दिल्ली जाने में क़रीब 18-20 घंटे का सफ़र तय करना पड़ता है लेकिन वन्दे भारत की शुरुआत से यात्रियों के 8 से 10 घंटे बचेंगे.

बिलासपुर वासियों ने दी सांसद को बधाई

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के इस प्रयास के बाद क्षेत्र वासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ सांसद तोखन साहू को भी बधाई दी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here