Home Blog Saran Crime : गोली मारकर हत्या, सारण में वार्ड सदस्य के बेटे...

Saran Crime : गोली मारकर हत्या, सारण में वार्ड सदस्य के बेटे की, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

0

Saran Crime: Ward member’s son shot dead in Saran, case is related to land dispute

बनियापुर (सारण)। सारण में बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार की सुबह में वार्ड सदस्य के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
हालांकि, गोली लगने के बाद युवक को आनन फानन में रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया। वहां चिकित्सकों के द्वारा जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी। घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Ro.No - 13672/156

क्या है पूरी घटना

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय निवासी अरविंद सिंह व वार्ड सदस्या बेबी देवी के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार सिंह सुबह में धान की रोपनी करने खेत में गये थे। वहां युवक के पिता तथा भाई धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे एक युवक खड़ा था।
सोनू के पिता व भाई ने बताया कि इसी बीच आरोपित जयमंगल सिंह के पुत्र धूमल सिंह वहां पहुंच गया और सोनू से हालचाल पूछने लगा। हालचाल पूछते-पूछते कमर से पिस्तौल निकाला और सोनू को गोली मार दी।

घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने क्या कहा

गोली की आवाज पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का कारण पूर्व से दोनों पक्षों के बीच 15 कट्ठा जमीन का विवाद बताया जाता है।
उसके बाद स्थानीय पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह अभी फरार है।

हालचाल पूछने के बाद मार दी गोली

परिजनों का कहना है कि रजौली गांव के अरविंद सिंह अपने दो पुत्र चंदन और सोनू के साथ अपने खेत में काम करने जा रहे थे। तभी गांव का ही धूमल नाम का युवक आया और सोनू से हाल चाल पूछते हुए कट्टा निकाल कर गोली मार दिया। हालांकि बीच बचाव करने गए सोनू के भाई और पिता पर भी फायरिंग करते हुए घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गया। हालांकि, दोनों बाल-बाल बच गए। इसके बाद दोनों ने घायल सोनू को लेकर रेफरल अस्पताल बनियापुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलीस बोली- जमीन विवाद में हत्या हुई है

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर खेत पटवन के दौरान स्थानीय रजौली गांव निवासी जयमंगल सिंह के पुत्र रोहित कुमार के द्वारा इसी गांव के अरविंद सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। हालांकि उक्त सूचना मिलने पर बनियापुर थाने की पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घटना की जांच किया गया। वही जांच के दौरान घटना स्थल से एक फायर बुलेट बरामद किया गया है। बनियापुर थाना द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई जा रही है। साथ ही FSL टीम एवं जिला स्तरीय टीम को घटना स्थल का निरीक्षण के लिए बुलाया गया है। गांव में पुलिस टीम द्वारा भ्रमण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here