Jio Freedom Offer: Take advantage till 15th August, Jio’s amazing offer, get benefit of Rs. 1000
नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपने एयरफाइबर ग्राहकों के लिए नया ‘फ्रीडम ऑफर’ लेकर आया है। ऑफर के तहत नए जियो एयरफाइबर ग्राहकों का इंस्टालेशन चार्ज शून्य कर दिया गया है। यानी 15 अगस्त तक जियो एयरफाइबर कनेक्शन एक्टिवेट कराने पर जियो एयरफाइबर ग्राहकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ऑफर का फायदा 26 जुलाई से 15 अगस्त के बीच एक्टिवेट होने वाले सभी कनेक्शन्स पर दिया जाएगा।
इंस्टालेशन चार्ज में छूट 3 महीने, 6 महीने और 12 महीने वाले सभी एयरफाइबर प्लान्स पर उपलब्ध है। ग्राहक के लिए फ्रीडम ऑफर कुछ इस तरह से काम करेगा।
3 महीने का ऑल-इन-वन एयरफाइबर प्लान लेने पर ग्राहक को 2121 रू टैरिफ के और 1000 रू इंस्टालेशन चार्ज के तौर पर चुकाने होते थे यानी कुल 3121 रू में कनेक्शन लगता था। फ्रीडम ऑफर में मात्र 2121 रू में कनेक्शन लग जाएगा। इस तरह फ्रीडम ऑफर के तहत ग्राहक को कुल 30 फीसदी का लाभ मिलेगा।
बताते चलें कि जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर देश में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती होम ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा है। इस नेटवर्क से करीब 1.2 करोड़ घर व परिसर जुड़े हुए हैं।
नए जियो फाइबर कनेक्शन के लिए ग्राहक 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दे कर इसे बुक करा सकते हैं।
जियो फ्रीडम ऑफर की खासियत
इस फ्रीडम ऑफर के तहत नए यूज़र्स को 1000 रुपये का इंस्टॉलेशन चार्ज (JioAirFiber installation charge) माफ किया जा रहा है. यानी आपको नए एयरफाइबर कनेक्शन के लिए स्टैंडर्ड 3 महीने का प्लान 1000 रुपये इंस्टॉलेशन चार्ज हटाने के बाद सिर्फ 2121 रुपये में मिलेगा.ऑफर के बिना यह प्लान 3121 रुपये का आता है.
ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 तक उपलब्ध
बता दें कि ये ऑफर 26 जुलाई से 15 अगस्त, 2024 तक उपलब्ध है. जियो एयरफाइबर कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को कम से कम तीन महीने के लिए भुगतान करना होगा. जियो ने जून, 2024 कर तिमाही में पूरे भारत में 11 लाख से अधिक नए एयरफाइबर कनेक्शन जोड़े थे.
किसे मिलेगा ऑफर का फायदा?
15 अगस्त तक एक्टिवेट किए गए सभी नए और पुराने बुकिंग्स पर ऑफर लागू होगा.
ये ऑफर सभी प्लान अवधि (3 महीने, 6 महीने और 12 महीने) के लिए है.
एयरफाइबर 5G और प्लस दोनों के नए यूज़र्स इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं.
नया जियो एयरफाइबर कनेक्शन पाने के लिए रिलायंस जियो की वेबसाइट पर जाएं या 60008-60008 पर मिस्ड कॉल करें और इस शानदार ऑफर का फायदा उठाएं.



