Home देश-विदेश बिहार के लखीसराय में अर्घ्य देकर लौट रहे एक ही परिवार के...

बिहार के लखीसराय में अर्घ्य देकर लौट रहे एक ही परिवार के लोगों को मारी गोली,

0

People of the same family returning after offering Arghya in Bihar’s Lakhisarai were shot at.

बिहार के लखीसराय जिले में छठ पूजा के समापन पर बड़ी वारदात हुई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें 6 लोगों को गोली लगी है।घायलों में दो महिला और 4 पुरुष हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने लोगों के पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

Ro.No - 13672/156

घायलों का इलाज चल रहा है।
घटना वैशाली थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव की है. यहां रहने वाला राय परिवार छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देने के पश्चात अपने घर लौटा था. वे लोग घर जाकर पटाखा फोड़ रहे थे कि तभी पड़ोस के कुछ लोगों ने उन्हें पटाखा फोड़ने से मना किया. नहीं मानने पर दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की. बात आगे इतनी बढ़ी कि उन्होंने तीन लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया.

गोली मारने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. इस दौरान करीब आधा दर्जन गोली चलाई गई. उधर घायलों को परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here