Home Blog धमाकेदार वापसी, MCU में Robert Downey की एवेंजर्स की नई फिल्म में...

धमाकेदार वापसी, MCU में Robert Downey की एवेंजर्स की नई फिल्म में बनेंगे Doctor Doom

0

Explosive comeback, Robert Downey will play Doctor Doom in the new Avengers movie in MCU

रॉबर्ट डाउनी जूनियर एक ऐसा नाम है, जिनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। ना सिर्फ बाहरी देशों में बल्कि हिंदुस्तान में भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस बीच अब रॉबर्ट डाउनी को लेकर बड़ी खबर आ रही है और ये खबर सुनकर उनके फैंस की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर आप भी रॉबर्ट डाउनी जूनियर के फैन हैं और उनसा जुड़ा हर अपडेट जानना चाहते हैं, तो देर किस बात की है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर मसला क्या है?

Ro.No - 13759/40

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में आएंगे नजर

दरअसल, खबर ये है कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर जल्द ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से विक्टर वॉन डूम के रूप में मार्वल यूनिवर्स में वापसी करने वाले हैं। इसकी जानकारी एवेंजर्स ने कुछ ही देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर करके दी है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रॉबर्ट डाउनी मास्क पहने नजर आ रहे हैं और जैसे ही वो अपने चेहरे से मास्क हटाते हैं, तो एकदम हल्ला मच जाता है। वहां, मौजूद सभी जोर से चिल्लाने लगते हैं।

2026 में होगी रिलीज

इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि New mask, same task. Robert Downey Jr. surprises Hall H to announce his return to the MCU as Doctor Doom in Avengers: Doomsday. बता दें कि ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ 2026 मई में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही अगर रॉबर्ट डाउनी की बात करें तो उन्हें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में आयरन मैन का किरदार निभाने के लिए जाना जाता हैं।

एमसीयू में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी

मार्वल्स की फिल्म्स के मेन कैरेक्टर्स में एक किरदार ‘टोनी स्टार्क’ का भी है, जिसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downy Junior) ने प्ले किया था। एमसीयू की दुनिया में वह एक बार फिर वापसी कर रहे हैं, लेकिन एक अलग किरदार और अंदाज के साथ। मार्वल स्टूडियोज के हेड केविन फाइगी और खुद रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने इस न्यूज को कन्फर्म किया है।

एवेंजर्स की फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर

रूसो ब्रदर्स की एवेंजर्स (Avengers) फिल्म ने वर्ल्डवाइड लेवल पर बड़ी सफलता हासिल की थी। अब फिल्म के नेकस्ट पार्ट का एलान किया गया है, जिसका हिस्सा रॉबर्ट डाउनी जूनियर भी होंगे। सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में रॉबर्ट डाउनी ने इस न्यूज को कन्फर्म किया। एक सरप्राइज एलिमेंट के तौर पर वह डॉक्टर डूम के गेटअप में स्टेज पर आए। यह ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में प्ले किया जाने वाला रॉबर्ट का किरदार होगा।
रॉबर्ट ने सोशल मीडिया पर मास्क के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। इसे जरिये उन्होंने फैंस को एक हिंट भी देने की कोशिश की है। रॉबर्ट ने लिखा, ‘नया मास्क, लेकिन टास्क वही।’ एवेंजर्स की नई फिल्म में रॉबर्ट का रोल विलेन का होगा।

मार्वल्स की दुनिया में इनकी भी वापसी

न सिर्फ रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी होगी, बल्कि रूसो ब्रदर्स, जो और एंथनी रूसो भी एमसीयू (MCU) वर्ल्ड में वापसी कर रहे हैं। डायरेक्टर्स की ये जोड़ी ही ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को डायरेक्ट करेगी।

‘नया मास्क, वही टास्क’

Robert Downey Jr ने इंस्टाग्राम पर मुखौटे के साथ फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, ‘नया मास्क, वही टास्क।’ आप इस पोस्ट को लेकर क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि महज 2 घंटे में ही इस इंस्टाग्राम पोस्ट को 27 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है।

फैंस का ऐसा है रिएक्शन

एक ने लिखा, ‘ओके डाउनी, उनका विलेन वाला दौर।’ दूसरे ने कॉमेंट किया, ‘हीरो हो या फिर विलेन, मैं आपको हर यूनिवर्स में प्यार करती हूं।’ बहुत सारे फैंस उन्हें आयरन मैन के रूप में वापस देखना चाहते हैं।

कब रिलीज होगी ‘एवेंजर्स डूम्सडे’?

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ मई 2026 में रिलीज होगी। मार्वल स्टूडियोज के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन में लिखा है: हॉल एच में अभी घोषणा की गई: रुसो ब्रदर्स मार्वल स्टूडियोज की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का निर्देशन करने के लिए लौट रहे हैं, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम की भूमिका में हैं। मई 2026 में सिनेमाघरों में।’

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here