Rewa Crime News Hindi: 9 year old sister raped by a 14 year old boy after watching porn, then strangled to death, mother and sisters helped in hiding the crime
मध्य प्रदेश के रीवा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या के 2 महीने पुराने मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में पता चला है कि 9 वर्षीय बालिका के साथ उसके 14 वर्षीय भाई ने मोबाइल पर पोर्न देखने के बाद दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की मां और दो बहनों ने इस अपराध को छिपाने में मदद की। पुलिस ने अब सभी चारों को हिरासत में ले लिया है।
क्या है दुष्कर्म और हत्या का मामला?
24 अप्रैल को मध्य प्रदेश पुलिस को सूचना मिली कि रीवा जिले में एक घर के आंगन में एक नाबालिग बालिका का शव पड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों सहित 50-60 लोगों से गहन पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर मृतका की मां और बहनों ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।
आरोपी ने कैसे दिया घटना को अंजाम?
रीवा पुलिस अधीक्षक (SP) विवेक सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि 23 अप्रैल की रात को आरोपी अपनी बहन के साथ एक ही बिस्तर पर सो रहा था। उस दौरान उसने मोबाइल फोन पर पोर्न देखा और बाद में अपनी बहन से दुष्कर्म किया। बहन के पिता को इसकी जानकारी देने की धमकी देने पर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी मां को जगा कर पूरी घटना बता दी।
मां और बहनों ने की अपराध छिपाने में मदद
SP सिंह ने बताया कि आरोपी की मां को घटना की जानकारी देने के बाद भी नाबालिग जिंदा थी। इसके बाद आरोपी ने फिर से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मां ने अपनी 17-18 वर्षीय दो बेटियों के साथ मिलकर बेटे को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए बिस्तर का स्थान बदल दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी और अज्ञात लोगों पर आरोप लगा दिया।
अश्लील वीडियो देख किया 9 साल की बहन का रेप
सनसनीखेज वारदात रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र की है. पुलिस के मुताबिक, 24 अप्रैल को घर में एक 9 वर्षीय बेटी की लाश मिली थी, जिसका रेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरु की तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए. कई दिन की पुलिस जांच में आरोपी घर के अंदर ही निकला. पुलिस खुलासे के मुताबिक, घटना वाले दिन 14 साल का भाई घर के आंगन में 9 साल की बहन के साथ चारपाई पर सो रहा था. रात करीब 1 से 2 बजे के बीच लड़के ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा. इसके बाद आरोपी ने बगल में सो रही छोटी बहन का मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम किया. लड़की ने कहा कि वह मां-पापा को पूरी बात बता देगी इससे घबराकर आरोपी ने उसका गला दबा दिया.
मां के सामने गला दबाकर कर दी हत्या
लड़की के बेहोश होने पर आरोपी ने मां को जगा कर पूरी बात बताई. उस समय बच्ची की सांसें चल रही थीं. इसके बाद आरोपी ने मां के सामने ही बहन का गला दोबारा दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी घर में मौजूद दोनों बहनों को भी हुई, लेकिन वो भी अंजान बनी रहीं. पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. परिजन पुलिअश्लील वीडियोस को झूठ बोलकर उलझाए रखे रहे. काफी मशक्कत के बाद पुलिस इस मामले की तह तक पहुंची और वारदात का खुलासा किया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक सहित उसकी मां और दो बहनों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है.
जवा थाना क्षेत्र का है मामला
दरअसल, पूरा मामला रीवा जिले के जवा थाना क्षेत्र का है। मामले की जानकारी देते हुए रीवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि अप्रैल में जवा थानाक्षेत्र में नौ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करके उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का शव उसके घर के आंगन से बरामद किया गया, जहां वह घटना के समय सो रही थी।
भाई ने ही किया बहन का रेप
उन्होंने बताया कि परिजनों से गहन पूछताछ के बाद पता चला कि पीड़िता का 13 वर्षीय भाई रात में उसके पास सोया था। उन्होंने बताया कि किशोर लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न वीडियो देखने के बाद अपनी बहन के साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने जब यह बात अपने पिता को बताने की धमकी दी तो लड़के ने उसका गला घोंट दिया और बाद में अपनी मां को जगाया और पूरी बात बताई। उन्होंने बताया कि मां ने तब देखा कि पीड़िता अभी जीवित है, तो यह देखकर आरोपी ने फिर से उसका गला घोंट दिया।
उन्होंने बताया कि इस बीच किशोर की दो बड़ी बहनें भी जाग गईं और पुलिस को सूचना देने से पहले जांच को गुमराह करने के लिए सभी ने अपना बिस्तर बदल लिया। सिंह ने बताया कि हालांकि, बार-बार पूछताछ के बाद उन्होंने आखिरकार अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि लड़के, उसकी दो बहनों और उनकी मां को हिरासत में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घर के आंगन में मिला था शव
सिंह ने बताया, “पुलिस को 24 अप्रैल की सुबह सूचना मिली कि लड़की का शव घर के आंगन में पड़ा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बलात्कार और हत्या से संबंधित साक्ष्य मिले और जांच के लिए एसआईटी टीम गठित की गई।” उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया था कि लड़की की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि घर में किसी के घुसने का कोई संकेत नहीं था और परिवार के सदस्यों ने रात में किसी तरह की आवाज सुनने से भी इनकार किया है।



