Home Blog Delhi News: छात्र की मौत मामले में आई रिपोर्ट,पटेल नगर में UPSC...

Delhi News: छात्र की मौत मामले में आई रिपोर्ट,पटेल नगर में UPSC के युवक ने गलती से छू लिया था लोहे का गेट

0

Delhi News: Report came in the case of student’s death, UPSC youth in Patel Nagar had accidentally touched the iron gate

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पटेल नगर इलाके में 22 जुलाई को यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवक नीलेश राय की करंट लगने से मौत के मामले में एसडीएम पटेल नगर ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि युवक ने गलती से लोहे का गेट छू लिया था, जो पानी के पंप के खुले तार के संपर्क में आ गया। तार कई जगहों पर लोहे के गेट को छू रहा था। घटना के दिन भारी बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ गई व नीलेश राय की मौत हो गई।
एसडीएम पटेल नगर अदित्य संगोत्रा ने नीलेश की मौत की जांच की थी। एसडीएम ने रिपोर्ट में इलाक के सभी पीजी का पुलिस सत्यापन करवाने की सिफारिश भी की है।
नीलेश राय चाय 22 जुलाई को चाय पीकर पीजी में लौट रह थे।इस दौरान उनकी गली के बाहर वर्षा का पानी भरा था।उसने गेट के पास से निकलने की कोशिश की तो उसमें करंट दौड़ रहा था। जैसे ही उसने लोहे के गेट को छुआ, उसे करंट लग गया।

Ro.No - 13672/156

रिपोर्ट में क्या आया सामने

जांच रिपोर्ट में, पटेल नगर एसडीएम ने कहा कि पानी पंप का तार लोहे के गेट के संपर्क में था जिसे पीड़ित ने गलती से छू लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. क्षतिग्रस्त तार कई जगह से लोहे के गेट को टच कर रहा था. इसमें कहा गया है कि यह तार एक पानी पंप को बिजली की आपूर्ति करता है.
रिपोर्ट में कहा गया है, ‘घटना के दिन भारी बारिश के कारण स्थिति बिगड़ने की संभावना थी, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित नीलेश राय की मौत हो गई.’ एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में सभी पीजी आवासों के पुलिस सत्यापन और ऐसे सभी आवासों और आवासीय पुस्तकालयों की सुरक्षा को विनियमित करने और सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी की तरफ से एक व्यापक अभियान चलाने की भी सिफारिश की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here