Home Blog बजबजा रहे नालियां और कचरों से घिरा स्कुल

बजबजा रहे नालियां और कचरों से घिरा स्कुल

0

School surrounded by overflowing drains and garbage

नालियों की सफाई व उबड खाबड रास्ते को समतल करने के साथ ही कचरों का उठाव करने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रबंधन का होता है जिस पर मुंह मोड देने से जहां समीपस्थ निवासी प्रभावित होते हैं वहीं स्कुल में आ रहे छात्र भी संक्रमित बिमारी के षिकार होने के पुर्ण संभावनाएं बनती हैं। नगर पंचायत पुसौर के वार्ड 1,2,15 सहित अन्य कई वार्डो में इस तरह का माजरा देखा गया है जिसपर स्थानीय निवासीयों ने मौखिक रूप से कई बार कहा जा चुका है। सफाई के लचर व्यवस्था को लेकर वार्ड क्रमांक 1,2 के निवासियों ने नगर पंचायत प्रबंधन नहीं सुनने पर इन्हौने टाल फ्री नंबर पर फोन किया तब कहीं इसकी सफाई हो पाया था। अब वहीं हाल फिर से हो गया है जिसके लिये मौखिक रूप से लगातार कह रहे हैं। इस तथ्य पर बोरोडिपा में निवासरत सेवा निवृत्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मण्डावी ने बताया कि नालियों की सफाई नहीं होने से मच्छर पनप रहे हैं और डेंगु मलेरिया होने के पुर्ण असार नजर आ रहे हैं। इसलिये सफाई नियमित रूप से होना जरूरी है। ज्ञात हो बोरोडिपा के स्कुल के पिछे भी कचरा का अंबार है जिसे सफाई कर्मीयों ने प्राथमिकता से हटाने की कोषिष नहीं किया है। इसी तरह अन्य स्कुल परिसरों में है और नालियां भी बजबजा रही हैं जिसकी सफाई नहीं की गई है जबकि नगर पंचायत प्रबंधन के पास सफाई करने के साथ ही रोग नाषक दवा भी डालने की व्यवस्था है और धुंयें के जरिये मच्छरों को भगाने की भी संयंत्र मौजुद है।

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here