Under the leadership of Deep Nikhil Tiwari, the youth left from Masturi to Baijnath Dham to offer water with the slogan of Bol Bam
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी। भोले नाथ के सावन का पवित्र महीना में मस्तूरी से दीप निखिल तिवारी के नेतृत्व में युवकों का दल बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। युवा वर्ग बिलासपुर से ट्रेन में सुल्तान गंज पहुंचकर वहां से गंगा जल भरकर 130 किमी पैदल चलकर बाबा धाम देवघर पहुंचेंगे। जहा बाबा बैजनाथ जी को जल चढ़ाएंगे। भक्तों ने बताया दो डिब्बों में सुल्तानगंज से गंगा जल भर पैदल चलते हैं। एक डब्बा गंगा जल बाबा बैजनाथ को और दूसरा डब्बा देवघर से 50 किमी दूर बासुकीनाथ पर चढ़ाया जाता है। दीप तिवारी निखिल तिवारी प्रकाश श्रीवास ने बताया कि बाबा बैजनाथ पर जल चढ़ाने के बाद बचा हुआ जल जब तक बासुकी नाथ पर नहीं चढ़ाया जाता, तब तक बैजनाथ धाम की यात्रा पूर्ण नहीं मानी जाती।



