Counseling for training in plumber course on 30th
उत्तर बस्तर कांकेर, 29 जुलाई 2024/ जिले के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और स्व-रोजगार से युवाओं को सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30 सीटों में प्लम्बर कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।
उक्त प्रशिक्षण के लिए 30 जुलाई 2024 को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर में प्रातः 11ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो इस प्रशिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज फोटो और निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
Ro.No - 13672/156



