BJP gears up for the urban body elections, holds a meeting to instil enthusiasm in workers
MCB से भगवान दास की रिपोर्ट
MCB/लोकसभा चुनाव में NDA गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद केंद्र में तीसरी बार मोदी की सरकार बनी है जिससे भाजपा के लोगों में काफी उत्साह नज़र आ रहा है।
आगामी होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी भाजपा नें अपनी तैयारी शुरू कर दी है, रविवार को एमसीबी जिला के नगर पंचायत खोंगापानी में भाजपा संगठन ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली कार्यक्रम की अध्यक्षता हसदेव मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता नें की जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगरीय निकाय खोंगापानी के प्रभारी कीर्ति वासो उपस्थित हुए बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक है अब सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने इच्छुक है वो सभी तैयारी में जुट जायें। मंच पर उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र विश्वकर्मा नें कहा कि इस बार नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को ज्यादा से ज्यादा सीट जीतना है और भाजपा का अध्यक्ष बनाना है।इसके लिए हम सभी को मिलकर अभी से काम करना होगा। इसी प्रकार अन्य वक्ताओं नें भी अपने अपने उद्धबोधन से उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप में डॉ हरि सिंह, पी. मनी, मनीष सिंह, जितेन्द्र राय, दीपक चौहथा, संतोष राय, चंकी, अलिक सिंह,सत्यम शुक्ला, चंदन सिंह,लाल बहादुर, सुरेश चौधरी,मीरा यादव, अंजू उर्मलिया, अर्चना गुप्ता, बीना वैष्णव, गैस बाई सहित काफी संख्या में भाजपा व मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



