5000 plants will be distributed in Bhagwat in Bhelwadih
धरती में हरियाली लाने अनूठी पहल
अभनपुर- ग्राम भेलवाडीह में भागवत कथा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक
सक्ती। श्रीमद् भागवत गीता ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 2024 तक ग्राम भेलवाडीह , आयोजक पटेल परिवार के संकल्प से किया जा रहा है । कथा वाचिक देवी गरिमा शर्मा सदगुरुदेव श्री निरंजन महाराज जी की शिष्य हैं । श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन स्वर्गीय प्रिंस पटेल की प्रथम पुण्यतिथि तथा पूर्वज स्वर्गीय श्री मनराखन पटेल, श्रीमती राजकुमार पटेल ,श्री शारदा पटेल ,श्री सुरेंद्र पटेल, श्रीमती केजा बाई पटेल , श्री कृष्ण लाल पटेल जी की आत्मा की शांति के लिए यह आयोजन किया जा रहा है ।*
मुख्य आयोजक ईश्वर पटेल प्रतिष्ठित व्यवसायि एवं समाज सेवक ने बताया कि सभी कृष्ण भक्तों श्रोता गानों को एक-एक पौधा देकर उनका सम्मान किया जाएगा तथा अपील की जाएगी कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए लगभग 5000 से अधिक पौधे एकत्रित किए गए हैं जिसे सभी श्रद्धालुओं को वितरण किया जावेगा । आयोजक ने सभी कृष्ण भक्तों से आग्रह अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने आए ।
कथा में सांसद, विधायको सहित समाज के प्रदेश पदाधिकारी को भी आमंत्रित किया गया है । बरसात को ध्यान में रखते हुए पंडाल, कथा स्थल मैं बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है ।



