Three children of Bahnapani were selected in NMMSE and two in Prayas
नरहरपुर । नरहरपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बाहनापानी के तीन बच्चों माधुरी पटेल , दिव्या जुर्री,नेपिका जुर्री का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में और दो बच्चों नेपिका जुर्री एवं अंकित मंडावी का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय में हुआ है । पालकों और ग्रामवासियों ने बच्चों की इस सफलता का श्रेय शिक्षकों को दिया है जिनकी कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन से ये होनहार बच्चे उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं शाला के शिक्षकों मुकेश तारम,कुन्दन साहू, मोतीलाल साहू,कांता प्रसाद कंवर एवं मोहित साहू ने इन प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
Ro.No - 13672/156



