Home Blog शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

0

Huge crowd of devotees at Shiva temple

नाग पंचमी पर विशेष पूजा का आयोजन

Ro.No - 13672/156

कांकेर । दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम इमली मोड़ झीटकाटोला हाटकोंदल में स्थित शिव लयोर महादेव मंदिर में सावन के माह में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए इस पवित्र स्थल पर नियमित पूजा-अर्चना कर रही हैं। 9 अगस्त को नाग पंचमी के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें काल सर्प दोष की पूजा की जाएगी। इस मौके पर भक्त अपने परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करने मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर में पंडित यशवंत तिवारी, जितेंद्र जयसवाल, लखन लाल सिंह ठाकुर, बुधवार सिंह ठाकुर, कमलेश रावटे और कुंवर सिंह मंण्डावी सहित कई धार्मिक श्रद्धालु उपस्थित थे। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में भक्तों का ध्यान खींचा है और मंदिर में श्रद्धा और आस्था की एक नई लहर पैदा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here