On retirement after serving in Masturi Tehsil office, Tukaram Bhargava was dropped to the gate by Tehsildar Pranjal Mishra in a rickshaw
वाह मिश्रा जी
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी।तहसील कार्यालय मस्तूरी के कानूनगो में सेवा दे रहे तुकाराम भार्गव के सेवा निवृत्ति के अवसर पर सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन मस्तूरी तहसील कार्यालय के स्टाप के द्वारा रखा गया था, कार्यक्रम में एस डी एम मस्तूरी अमित सिन्हा तहसीलदार मस्तूरी प्रांजल मिश्रा तहसीलदार पचपेडी माया अंचल ,नायब तहसीलदार मस्तूरी उमाशंकर लहरे, अप्रतिम पांन्डे,व तहसील मस्तूरी के समस्त राजस्व निरीक्षक पटवारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे, मस्तूरी तहसीलदार प्रांजल मिश्रा ने कानूनगो श्री भार्गव जी को सांकेतिक रूप से रिक्शा में बैठाकर गेट तक छोड़ा, जो कि अपने आप मे सम्मान एवं आदर देने की एक मिसाल बनी । मस्तूरी क्षेत्र में यह चर्चा का विषय रहा ।



