Home Blog जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक में 47 वन अधिकार पत्रों...

जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक में 47 वन अधिकार पत्रों पर हुआ अनंतिम अनुमोदन

0

Provisional approval was given to 47 forest rights certificates in the meeting of the district level forest rights committee

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- इस वर्ष का जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की प्रथम बैठक कलेक्टर अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें तीन नवीन सदस्य जिला पंचायत सदस्य बी पुष्पा राव, जानकी कोरसा एवं पार्वती कश्यप का स्वागत किया गया।
बैठक में कलेक्टर अनुराग पाण्डेय, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा, सहायक आयुक्त डॉ. आनंद सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से 47 वन अधिकार पत्र का अनंतिम अनुमोदन किया गया तथा शेष औपचारिकता को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिया गया। शेष प्रकरणों पर शीघ्र ही इसी माह आगामी बैठक कर निर्णय लिया जाएगा इस हेतु अनुभाग स्तर पर प्रकरणों का अनुमोदन कर जिला स्तर पर शीघ्र भेजने के निर्देश दिया गया।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here