Hezbollah, enraged by the killing of commander Fuad Shukr, attacked Israel with Katyusha rockets to take revenge
बेरूत। इजरायल ने एक हमले में हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर फुआद शुक्र को मार गिराया। अपने शीर्ष कमांडर फुआद की मौत को बाद हिजबुल्लाह बौखला गया है। गुरुवार को हिजबुल्लाह ने अपने कमांडर की मौत और दक्षिणी लेबनान में हमले का बदला लेने के लिए उत्तरी इजरायल पर एक के बाद एक कई रॉकेट दागे।
बीते मंगलवार को इजरायली हवाई हमले में फुआद शुक्र की मौत हो गई थी। फुआद की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने इजरायल पर यह पहला हमला किया है। वहीं, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने कहा है कि शुक्रवार को भी हमला जारी रहेगा।
हिजबुल्लाह ने दर्जनों कत्यूषा रॉकेट से हमला किया
हिजबुल्लाह ने एक बयान में कहा है कि उसने दुश्मन इजरायल के हमले के जवाब में दर्जनों कत्यूषा रॉकेट से हमला किया है, जिसमें कई नागरिक मारे गए हैं। हिजबुल्लाह को ईरान का समर्थन प्राप्त है।
हिजबुल्लाह के रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया
हिजबुल्लाह के हमले के जवाब में इजरायली वायु सेना ने कत्यूषा रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया। आईडीएफ ने कहा कि रॉकेटों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया, केवल पांच रॉकेट ही सीमा में घुस पाए। हमले में किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।
इजरायल ने लेबनान सरकार को जिम्मेदार ठहराया
दूसरी ओर इजरायल ने हिजबुल्लाह द्वारा किए गए हमले के लिए लेबनान सरकार को भी जिम्मेदार ठहराया है। इजरायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा है, “हम किसी को भी इजरायल के लोगों को आतंकित करने की इजाजत नहीं देंगे।”
हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत
बता दें कि इससे पहले ईरान की राजधानी तेहरान में एक हमले में हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत हो गई। ईरान और हमास ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है, मगर इजरायल ने इस पर कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया है।
कौन था फउद शुकर?
इजरायली हमले में मारा गया फउद शुकर हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर था. वह मजदल शम्स नरसंहार के लिए भी जिम्मेदार था, जिसमें 12 इजरायली बच्चों की मौत हो गई थी, ये दावा सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने किया. फउद शुकर हमलों और अभियानों की प्लानिंग करने और उनको एग्जीक्यूट करने में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का राइट हैंड माना जाता था. वह नसरल्लाह का सलाहकार भी था. उसे सालों पहले IDF ने हिजबुल्लाह की सटीक मिसाइल परियोजना के कमांडर के तौर पर नामित किया था. साल 1983 में बेरूत में अमेरिकी मरीन बैराक पर हमले में भी उसकी भूमिका सामने आई थी, इके लिए वह अमेरिका में वांछित था. अमेरिका ने उसके बारे में जानकारी देने पर 5 मिलियन डॉलर का इनाम भी घोषित किया था.
फउद शुकर हिजबुल्लाह के लिए था कितना खास?
इजरायली सेना के मुताबिक, फउद शुकर गाजा में युद्ध शुरू होने के बाद से ही इजराइल पर हिजबुल्लाह के हमलों के लिए निर्देश दे रहा था. हिजबुल्लाह के आधुनिक हथियारों की भी देखरेख वही करता था. इसमें क्रूज मिसाइलों, जहाज-रोधी मिसाइलों, लंबी दूरी के रॉकेट और यूएवी शामिल हैं. साल 1990 के दशक में शुकर तीन इजरायली सैनिकों – बेन्यामिन अव्राहम, अदि अवितन और उमर सवैद के शवों की किडनैपिंग में भी सीधे तौर पर शामिल रहा था. इन तीनों को हिजबुल्लाह ने हर डोव से सटे सुरक्षा बाड़ पर गश्त के दौरान मार दिया था.
शुकर से पहले ये कमांडर भी मारे गए
इजरायल अब तक सिर्फ शुकर ही नहीं बल्कि हिजबुल्लाह के कई टॉप कमांडरों का खात्मा कर चुका है. मारे जाने वालों में विसम ताविल, मोहम्मद नामेह नासिर भी शामिल हैं.
विसम ताविल का खात्मा
इजरायल ने जनवरी महीने में दक्षिणी लेबनान में एक हमला कर हिजबुल्लाह के शीर्ष कमांडर का खात्मा कर दिया था. मारे गए कमांडर का नाम विसम ताविल था. वह वह हिजबुल्लाह की खास राडवान सेना का कमांडर था. और इस आतंकी संगठन का सबसे सीनियर अधिकारी भी था. विसम ने दक्षिणी में हिजबुल्लाह के ऑपरेशनों को ऑपरेट करने में अहम भूमिका निभाई थी.
मोहम्मद नामेर नासिर भी ढेर
लेबनान-इज़रायल बॉर्डर पर महीनों से चल रहे संघर्ष के बीच बदले की आग में जल रहे इजरायल ने जुलाई महीने में ही दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर हमला बोल दिया था. हौला में किए गए हमले में इजरायल ने हिजबुल्लाह के टॉर कमांडरों में शामिल मोहम्मद नामेर नासिर को मार गिराया था. नामेर आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के 3 क्षेत्रीय डिविजनों में से एक को लीड कर रहा था. इजरायल ने 3 जुलाई क खुद इस बात को स्वीकर किया था कि हमलों में उसने नामेर को मार गिराया है. अपने कमांडर की मौत से हिजबुल्लाह इस कदर बौखला गया कि उसने बदले की कार्रवाई करते हुए इजरायल पर एक साथ कई रॉकेट और ड्रोन दाग दिए. 1 घंटे में 200 रॉकेट दागने का दावा हिजबुल्लाह ने किया था.



