Home Blog शूटिंग खत्म होते ही Kartik Aaryan ने मचाया हुडदंग, Bhool Bhulaiyaa 3...

शूटिंग खत्म होते ही Kartik Aaryan ने मचाया हुडदंग, Bhool Bhulaiyaa 3 की , निर्देशक उनके चक्कर में कर बैठे भूल

0

Kartik Aaryan created a ruckus as soon as the shooting of Bhool Bhulaiyaa 3 ended, the director made a mistake because of him

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर एक अहम जानकारी आई है कि अब फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर फिल्म में अहम रोल निभा रहे कार्तिक आर्यन और निर्देशक अनीस बज्मी ने क्रू के सभी सदस्यों के साथ मिलकर केक काटा और फिल्म के रैपअप की घोषणा की। इस जानकारी से कार्तिक और ‘भुल भुलैया 3’ के प्रशंसक खुशी से झूम रहे हैं क्योंकि अब उनको यह यकीन हो गया है कि यह फिल्म अब अपने निर्धारित समय पर रिलीज हो जाएगी और अब फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा।
कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित सहित मल्टीस्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ इस दिवाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने आखिरकार फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिससे प्रशंसक बेहद खुश हैं। बीते गुरुवार को निर्माताओं ने लगभग 75 दिनों की शूटिंग के बाद फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। शूटिंग के आखिरी दिन कार्तिक और उनके निर्देशक अनीस बज्मी ने क्रू मेंबर्स के साथ एक बड़ा केक काटा। या यूं कह सकते है कि उन्होंने फिल्म के आखिरी शेड्यूल पूरा होने का जश्न मनाया।

Ro.No - 13672/156

कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म के रैप अप का वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, “अरे पगलो… फिल्म का रैप अप ‘भूल भुलैया3’… हवेली का दरवाजा एक बार फिर खुलने के लिए तैयार हो चुका है.. इस दिवाली पर मिलते हैं।” वहीं कार्तिक की इस पोस्ट पर तृप्ति डिमरी ने लाल रंग के हार्ट इमोजी बनाएं। कार्तिक की इस पोस्ट के बाद प्रशंसक लगातार उनके वीडियो पर कमेंट कर अपनी राय साझा कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘हर हर महादेव’, एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘सुपर एक्साइटेड’, एक और यूजर ने लिखा, ‘हवेली के दरवाजे के साथ रुह बाबा के राज भी खुल जाएंगे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मैं मंजूलिका के साथ रुह बाबा को देखने के लिए बेकरार हूं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आपकी भूल भुलैया 2 मैंने कम से कम 45 बार देख चुका हूं.. मुझे हर बार नई लगी।’

भूल भुलैया 3 की टीम ने किया सेट पर धमाल

रूह बाबा बनकर कार्तिक आर्यन ‘मंजुलिका’ से इस बार कैसे लड़ेंगे, ये राज तो दिवाली पर खुलेगा, लेकिन ‘भूल भुलैया-3’ की शूटिंग खत्म होने से वह कितने ज्यादा खुश हैं, इसका अंदाजा आप उनके लेटेस्ट वीडियो से लगा सकते हैं। कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैपअप वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी टीम खुशी से फूली नहीं समा रही है।

डायरेक्टर अनीस बज्मी ने हाथ में माइक पकड़ा हुआ है और वह मोनिटर देख रहे हैं और एक्टर को सीन करने के लिए कहते हैं, लेकिन कोई भी उनकी बात नहीं सुनता और वह झल्ला कर कहते हैं ‘अरे पागलों चुप हो जाओ’, तभी कार्तिक उन्हें याद दिलाते हैं कि टेक नहीं करना है, शूट खत्म हो चुका है। भूल भुलैया 3 की टीम का ये मस्ती भरा वीडियो बहुत ही मजेदार है।

हवेली के फिर खुलने जा रहे हैं दरवाजे

इस वीडियो में कार्तिक आर्यन और अनीस बज्मी पूरी कास्ट और क्रू के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद केक कटिंग कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए ‘चंदू चैंपियन’ कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, “अरे पागलों..भूल भुलैया 3 का रैपअप हो गया है। हवेली के दरवाजे एक बार फिर खुलने के लिए तैयार हो चुके हैं। दिवाली पर आप सबसे मिलते हैं”।
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी-विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here