Home Blog भारत पर भी असर,इजरायल-ईरान का तनाव , Air India ने कैंसल कीं...

भारत पर भी असर,इजरायल-ईरान का तनाव , Air India ने कैंसल कीं तेल अवीव की सभी उड़ानें

0

Impact on India too, Israel-Iran tension, Air India cancels all flights to Tel Aviv

नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एयर इंडिया (Air India) ने इजरायल के लिए अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दिया है। शुक्रवार को विमानन कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि 8 अगस्त तक के लिए सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

Ro.No - 13672/156

यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता: एयर इंडिया

इजरायल के हालात पर कंपनी नजर बनाकर रखी है। कंपनी ने कहा कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

ईरान ने इजरायल को दी हमले की धमकी

बता दें कि हमास चीफ इस्माइल हानिया की तेहरान में मौत के बाद ईरान ने इजरायल को हमले की खुली चेतावनी दी है। ईरान के चेतावनी के बाद मध्य एशिया क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। वहीं, पिछले साल 7 अक्टूबर से ही इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है।

मिडिल-ईस्ट में बढ़ रहा है तनाव

आपको बता दें कि तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हनिया और इससे पहले हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर की हत्या के बाद इजरायल ने दुनिया भर में अपने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा बढ़ा दी है. दोनों देशों के बीच तनाव ने बाकी देशों के लिए भी चिंता बढ़ा दी है.

इस बीच लेबनान की राजधानी बेरुत स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से देश छोड़ने को कहा है. भारत के अलावा कई अन्य देशों ने भी अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है. साथ ही अपने नागरिकों से लेबनान छोड़ने को कहा है. ऑस्ट्रेलिया ने अपने नागरिकों से लेबनान की यात्रा न करने और जल्द से जल्द वहां से निकलने की सलाह दी है.

इन देशों ने जारी की एडवाइजरी

एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में ब्रिटेन और अमेरिका भी शामिल हैं. 31 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया ने जो एडवाइजरी जारी की है, उसमें कहा गया, ‘हम लगातार सलाह दे रहे हैं कि अस्थिर सुरक्षा स्थिति के और बिगड़ने के जोखिम के कारण ऑस्ट्रेलियाई लोग लेबनान की यात्रा न करें. लेबनान से ऑस्ट्रेलियाई लोगों को तुरंत निकल जाना चाहिए, कमर्शियल फ्लाइट उपलब्ध हैं. लेबनान में सुरक्षा स्थिति बहुत कम या बिना किसी सूचना के तेजी से बिगड़ सकती है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here