Home Blog आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलेगांव को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाण पत्र

आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलेगांव को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाण पत्र

0

Ayushman Arogya Mandir Selegaon got National Quality Standard Certificate

उत्तर बस्तर कांकेर 02 अगस्त 2024/केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सेलेगांव को एनक्यूएस सर्टिफिकेट दप्रदान किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले जिले के 02 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 01 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं 02 आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण मिल चुका है। भारत सरकार की टीम द्वारा अस्पतालों को मानकों के आधार पर मूल्यांकन कर प्रतिशत भी दिया गया है, जिसमें सेलेगांव को 85.87 प्रतिशत अंक मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के 07 मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। इन सभी मूल्यांकन पर जो योग्य होता है, उसे ही एनक्यूएस सर्टिफिकेट दिया जाता है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक सर्टिफिकेशन का उद्देश्य अस्पतालों की सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है। उन्होंने सेलेगांव के समस्त स्टाफ और एनक्यूएस के लिए तैयारी में लगी टीम के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि जिले में अभी 40 और संस्थाएं हैं, जिन्हें एनक्यूएस के लिए तैयार किया जा रहा है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here