Accident in Ayodhya: A boat full of devotees capsized in the Saryu river, four rescued; one girl missing
अयोध्या। रामनगरी में शुक्रवार की देर शाम लगभग सात बजे श्रद्धालुओं से भरी नाव सरयू नदी में पलट गई। नाव पर पांच लोग सवार थे। चार लोगों को जल पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बचा लिया, जबकि एक युवती अभी लापता बताई जा रही है।
नाव में सवार सभी लोग अलग-अलग स्थानों से अपने साथियों के साथ आए थे। लापता युवती का नाम कशिश सिंह बताया गया है। फिरोजाबाद के टूंडला की रहने वाली कशिश मेघालय की राजधानी शिलांग में ग्रामीण बैंक में अधिकारी है।
बताया गया कि वह अपने साथियों के साथ अयोध्या आई थी। जल पुलिस ने देरशाम तक रेस्क्यू जारी रखा है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी राजकरन नय्यर भी मौके पर पहुंच गए हैं।
जल पुलिस का कहना है कि नयाघाट आरती स्थल पर सभी नाव में सवार होकर घूमने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। सूर्य ढलने के बाद सरयू में नाव के परिचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
गोताखोरों और एसडीआरएफ कर्मियों ने बचाई 8 की जान
अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को एक नाव कुछ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान अचानक नाव पलट गई। नाव पलटने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस बीच मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ कर्मियों ने सरयू नदी में छलांग लगाई और आठ लोगों को बचा लिया जबकि 29 वर्षीय कशिश नामक एक महिला लापता बताई जा रही है।
दूसरे नाव से टकराने से हुआ हादसा
अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर ने कहा, “नाव की एक अन्य नाव से टक्कर हो गई थी। जिसके बाद तीर्थयात्रियों से भरी नाव पलट गई। नाव पर सवार सभी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। एक महिला लापता है, बचाव दल की टीम उसे खोजने की कोशिश कर रही है।”
22 वर्षीय युवती लापता
नाव पर बैठते समय आरती स्थल पर बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद चीख पुकार मच गया. नाव को पलटता देख श्रद्धालुओं ने हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे स्थानी गोताखोरों तुरंत बचाव अभियान में जुट गए और चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिए, एक युवती अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है. कमींश सिंह पुत्री रामु सिंह, जिसकी उम्र 22 वर्ष है फिलहाल लापता है.
सोनभद्र से दर्शन करने आए थे पांच लोग
ये हादसा अयोध्या कोतवाली के नया घाट चौकी क्षेत्र के सरयू तट का है,जहां सोनभद्र से एक परिवार रामनगरी आया था. जिसके बाद परिवा आरती स्थल से नाव पर सवार होकर निकला और नाव पलट गई. हादसे के वक्त वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने बताया कि सोनभद्र से पांच लोग आरती और दर्शन के लिए आए थे. इसी दौरान पर्यटकों को घुमाने वाली नाव में बैठकर वह नदी में नौका विहार कर रहे थे. इसी बीच सरयू में अचानक दो प्राइवेट नाव आपस में टकरा गईं. दो नाव में टक्कर के बाद एक नाव पलट गई.
क्यो बोले एसएसपी अयोध्या?
SSP अयोध्या राज करन नैय्यर ने बताया, “सरयू नदी में जहां प्राइवेट नाविक नाव चलाते हैं, वहां दो नावें आपस में टकरा गईं जिस वजह से एक नाव नदी में पलट गई। नाव में नाविक के अतिरिक्त 9 यात्री सवार थे। SDRF और जल पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए 8 यात्री और नाविक को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक अन्य महिला यात्री की तलाश जारी है… लापता यात्री फिरोजाबाद की रहने वाली हैं और वर्तमान में मेघालय में कार्यरत थीं… “



