Explosion in the guest house and death of Hamas chief… Mossad’s conspiracy, know the whole truth about Ismail Haniya’s death!
रामल्लाह (वेस्ट बैंक)। इजरायल ने निर्णायक लड़ाई में हमास को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शनिवार को इजरायली हवाई हमले में एक हमास का सीनियर कमांडर मारा गया है। इसके अलावा हमले में चार अन्य भी मारे गए हैं। इजरायल ने यह हवाई हमला एक वाहन पर किया है।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने फलस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए के हवाले से बताया है कि हमले में मारे गए अन्य लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं, इजरायली सेना ने कहा कि उसने फलस्तीन के वेस्ट बैंक के तुलकरम के आसपास एक आतंकवादी सेल पर भी हवाई हमला किया।
इस्माइल हानिया की जब मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने हत्या के लिए कड़ी सजा की धमकी दी है और बदला लेने की कसम खाई है. रिपोर्टों से ये जानकारी मिली है कि इस हफ्ते की आखिर में ईरान और ईरान का सहयोगी कई घातक हमले कर सकता है, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया जाएगा. इस बदले को ज्यादा ताकत इस बात से मिलती है कि 24 घंटे के अंदर हमास के चीफ और हिजबुल्लाह के सिनियर मिलिट्री कमांडर की मौत हो गई. इससे ईरान के साथ हमास और हिजबुल्लाह शामिल हो सकते हैं.
तुलकरम ब्रिगेड के कमांडर की मौत- हमास
हमले के बाद हमास ने कहा है कि हमारे लड़ाकों को ले जा रहे एक वाहन पर हमला किया गया। हमले में तुलकरम ब्रिगेड के एक कमांडर की मौत हो गई।
हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या हुई
बता दें कि इससे पहले बुधवार तड़के ईरान की राजधानी तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या हो गई थी। हालांकि, इसकी इजरायल ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन शक उसी पर किया जा रहा है।
“Axis of Resistance” से बातचीत
हमास नेता इस्माइल हनिया की मौत से पहले लेबनान की राजधानी बेरूत में हिजबुल्लाह के सीनियर मिलिट्री कमांडर फुआद शुकर की हत्या कर दी गई थी. एएफपी के मुताबिक, ईरान और उसके सहयोगी हमास और हिजबुल्लाह कार्रवाई करने की तैयारी में जुटे हुए हैं, उनका मुख्य उद्देश्य पूरे स्केल पर वॉर से बचकर इजराइल को रोकना है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ईरान के अधिकारियों ने तेहरान में पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में ईरान के नेतृत्व वाला एक अनौपचारिक राजनीतिक और सैन्य गठबंधन “Axis of Resistance” के प्रतिनिधियों के साथ जवाबी कार्रवाई पर बातचीत की थी.
जवाबी कार्रवाई के लिए बनाए गए दो प्लान
लेबनानी ग्रुप के एक करीबी सूत्र ने एएफपी को बताया है कि इस बैठक में दो पक्षों पर बात की गई, जिसमें से एक ईरान और मिलिशिया समूहों की ओर से एक साथ प्रतिक्रिया और दूसरा कि हर पक्ष की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रिया दी जाए. ईरान समर्थक समूहों के गठबंधन, इस्लामिक रेजिस्टेंस ऑफ इराक के एक नेता ने एएफपी को बताया कि ईरान के नेतृत्व में इराकी, यमनी और सीरियाई गुटों की भागीदारी के साथ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा और इसके बाद हिजबुल्लाह की ओर से हमले किए जाएंगे.
हानिया की मौत का चौंकाने वाला सच
31 जुलाई को हमास के पॉलिटिकल चीफ इस्माइल हानिया की नॉर्थ तेहरान के एक बेहद सुरक्षित घर में बम धमाके में मौत हो गई. हानिया की मौत के बाद शुरुआती ख़बर यही थी कि हानिया की मौत किसी मिसाइल स्ट्राइक में हुई है. और ये मिसाइल किसी ड्रोन या प्लेन से छोड़ा गया. लेकिन हानिया की मौत का जो सच अब सामने आया है, वो बेहद चौंकाने वाला है.
मिसाइल या ड्रोन नहीं, बम धमाके से हुई हानिया की मौत
हानिया की मौत किसी मिसाइल या ड्रोन हमले से नहीं हुई थी. बल्कि उनकी मौत एक बम धमाके में हुई है. एक ऐसा बम, जो पहले से ही उस कमरे में रख दिया गया था, जिस कमरे में हानिया ठहरे थे. और इससे भी सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा ये बम उस कमरे में छह से आठ हफ़्ते पहले रखा गया था. यानी ये बम जिस घर में हानिया रुके थे उस घर में तब रखा गया था, जब बीस मई को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो चुकी थी. यानी बम 20 मई के बाद ही रखा गया. पर ऐसा क्यों हुआ?
हानिया के कत्ल की साज़िश का पूरा खुलासा
तो पेश है हानिया की मौत की साज़िश का पूरा ख़ुलासा. ईरान की राजधानी तेहरान के उत्तरी इलाके में एक बेहद ख़ास जगह है. इस जगह का नाम है निशात. निशात, यानी जॉयफुल, ख़ुशगवार. इस निशात के अंदर एक बड़ा सा कंपाउंड है. और ये पूरा कंपाउंड का एरिया तेहरान के सबसे सुरक्षित इलाके में से एक माना जाता है. इस कंपाउंड की सुरक्षा की जिम्मेदारी इस्लामिक रेवॉल्यूशनरी गार्ड यानी ईरान की सबसे बेहतरीन फ़ोर्स के हवाले है. इस कंपाउंड में कई गेस्ट हाउस हैं.



