Priyanka Chopra shared blood-soaked pictures from the set, shooting of The Bluff is completed
नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई बार अपनी इस मूवी से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी।
अब एक बार फिर इस मूवी से जुड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि उनकी इस हॉलीवुड फिल्में की शूटिंग पूरी हो गई है। शूटिंग पूरी होने के बाद टीम ने इसका जश्न मनाया और एक शानदार पार्टी का भी आयोजन किया। वहीं, प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म की कई अनसीन फोटो शेयर की हैं।
कार्ल अर्बन संग दिखी प्रियंका
हाल ही में द एकेडमी ग्रैंड केमैन मार्शल आर्ट्स स्कूल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और उनके को-स्टार् कार्ल अर्बन तस्वीर में एक साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे लोग पार्टी करते दिख रहे हैं।
यूजर्स में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट
प्रियंका के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि द बेस्ट, इस सीन को देखने के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि प्रियंका के चेहरे पर खून क्यों लगा है। तीसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया कि आपको बहुत बधाई, द ब्लफ देखने के लिए अब और इंतजार नहीं हो रहा। एक अन्य ने कमेंट किया कि हम अब ये फिल्म देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।
प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म
प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर शूटिंग की झलकियां पोस्ट करके, कलाकारों और क्रू के साथ अपने बॉन्ड को भी दिखाती हैं। उन्होंने इस हालिया पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘#TheBluff के सेट पर खूनी मजेदार समय’, यह दिखाती है कि वो शूटिंग के अंतिम फेज में हैं। उन्होंने एक नोट भी जोड़ा, जिसमें साफ किया गया कि खून पूरी तरह से बनावटी है।
‘द ब्लफ’ की कास्ट
‘द ब्लफ’ एक अमेरिकी स्वाशबकलर ड्रामा फिल्म है, जो फ्रैंक ई. फ्लावर्स के डायरेक्शन में बनाई जा रही है और फ्लावर्स और जो बल्लारिनी की लिखी है। फिल्म में कई नामी एक्टर्स शामिल हैं, जिनमें प्रियंका चोपड़ा, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू भी हैं। 19वीं सदी के दौरान कैरेबियन में स्थापित, कहानी एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है, जिसे अपने अतीत का सामना करना पड़ता है। इससे उसके परिवार को खतरा होता है। हालांकि, इस फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो गई है।
The Bluff की शूटिंग में बिजी हैं PC
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म The Bluff की शूटिंग में बिजी हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के शूटिंग सेट से पोस्ट शेयर करती रहती हैं। पीसी की इस आने वाली फिल्म को लेकर अभी से बज बन रहा है। यूजर्स के कमेंट्स इस बार का सबूत है कि इस फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइमेंट बनी हुई है।
प्रियंका ने शेयर की शूटिंग सेट से तस्वीरें
इतना ही नहीं, एक्ट्रेस द्वारा शेयर कई गई इन तस्वीरों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए प्रियंका ने कितनी मेहनत की है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘#TheBluff पर बहुत मजेदार समय. शूटिंग का आखिरी हफ्ता! PS: जो लोग नहीं जानते उनके लिए बता दूं कि मैं एक फिल्म के सेट पर हूं और ये सब मेकअप है. 1800 के दशक में समुद्री लुटेरों के जहाजों पर हिंसक समय था! ये देखना काफी हैरानी भरा है कि कैसे फिल्म क्रू का हर डिपार्टमेंट कल्पना को असलियत में बदल देता है’.



