मेष राशि : व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचें। मन परेशान रहेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।
वृषभ राशि : पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि : कारोबारी कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क राशि : मन अशांत रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि : आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि : मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि : कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। घर परिवार में प्रेम पूर्ण वातावरण रहेगा।
वृश्चिक राशि : मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। व्यापार में कठिनाई आ सकती है। आत्मविश्वास के साथ नए अनुभव की यात्रा पर आगे बढ़ेंगे तो अच्छा रहेगा।
धनु राशि : व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है। गाय को चार रोटी गुड़ के साथ दें।
मकर राशि : भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको संघर्ष करना होगा।
कुंभ राशि : आलस्य से बचें। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। यह सही समय है कि आप कोई नया कार्य शुरू करें।
मीन राशि : शैक्षिक बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र अथवा सहयोगी की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। kirandoot इसकी पुष्टि नहीं करता है।

