The parents turned out to be the accused in the murder that took place in Gondahur police station area.
प्रेस नोट
दिनांक 17/08/2024
* बेटे की गंदी करतूतों से तंग आकर पिता माता ने उठाया घातक कदम।
थाना गोंडाहूर के अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 103(1), 3(5), 238 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई के एलेसेला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डॉ. प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर श्री रवि कुजूर के निर्देशन में लगातार मामले के विवेचना करते हुए आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण में मृतक अभय शील के पिता पलाश शील और माँ रंजिता शील ने ही एक राय होकर अपने बेटे की हत्या की थी। आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से उनकी गिरफ्तारी की गई। अपना जुर्म स्वीकार करते हुए आरोपियों ने बताया की उनके बेटे अभय को नशे की लत थी वो गांजा, सुलेशन, बॉन्फिक्स आदि का नशा कर आवारागर्दी करते घूमता रहता था, उसे चोरी करने की भी आदत थी, कई बार मोबाइल और बाइक चोरी का घर में ले आता था जिससे समाज में उनकी बदनामी होती थी, उसे समझाने पर वो माता पिता से गाली गलौच और मारपीट पर उतारू हो जाता था, दो बार उसने पिता पर हाथ भी उठाया था। उसे सुधारने के लिए उसके पिता ने नागपुर हल्दीराम कंपनी में 02 सप्ताह पूर्व अभय को नौकरी करने भेजा वहाँ भी वो नहीं टिका और अपने पिता से पैसा मांग कर वापस PV 20 अपने गाँव आ गया और फिर से नशा करना शुरू कर दिया। दिनाँक 14/08/2024 को रात में अभय नशा करके घर में माता पिता से विवाद करने लगा जिससे बहुत त्रस्त होकर माता पिता दोनो ने एक राय होकर अभय की हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त टांगिया, खंडा, पहने हुए कपड़े, चप्पल, मृतक का मोबाइल वा उसका नशीला पदार्थ, कड़ा और मृतक का जलाया हुआ हड्डी का अवशेष आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना में निरीक्षक लक्ष्मण केवट, उपनिरीक्षक वा थाना प्रभारी गोंडाहूर प्रेम कुमार झा, एएसआई हिराऊ मरकाम, एएसआई केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक उत्तम मंडल, समोद शर्मा, दुलीचंद, आरक्षक चंदन कुलदीप, ईश्वर मरकाम, कृपाल कोड़ोपी, प्रवीन मंडावी, गौतम यादव, मंजू, निशा, सीमा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



