Home छत्तीसगढ़ मल्हार नवोदय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

मल्हार नवोदय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

0

 

मस्तूरी क्षेत्र के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार, में रक्षाबंधन का पर्व बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय के प्राचार्य एम के श्रीवास्तव के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। तत्पश्चात छात्राओं के द्वारा सर्वप्रथम प्राचार्य एम के श्रीवास्तव की कलाई पर राखियां बांधी। उसके बाद छात्राओं के द्वारा शिक्षकों की कलाईयों पर राखियां बाँधी गई। छात्रों की कलाइयों पर राखी बांधने के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को कक्षावार, मंच पर बुलाकर क्रमवार बैठाकर विशेष पूजा सत्कार कर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र पहनाया तथा मिठाई खिलाई। बेकग्राउण्ड म्यूजिक के साथ सज्जित मंच पर रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम बड़ा ही मनमोहक लग रहा था। कार्यक्रम के अंत में खुशी जाहिर कते हुए प्राचार्य एम के श्रीवास्तव ने कहा कि यह पर्व पवित्रता व रक्षा पर आधारित महान मूल्यों का संदेश देती है। भाई-बहनों क प्रगाढ़ स्नेह पर आधारति यह पर्व निष्काम प्रेम की भावना को संजोकर रखने की याद भी दिलाता है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे। अपने बच्चों से मिलने आये अभिभावकगण भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुनीता देवी पीजीटी (जीवविज्ञान) ने उपस्थित होकर सभी लोगों का आभार प्रकट किया।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here