Home छत्तीसगढ़ रोड से भी सटकर लगी राखी और मिठाई दुकाने, हुई कई दुर्घटनायें

रोड से भी सटकर लगी राखी और मिठाई दुकाने, हुई कई दुर्घटनायें

0

पुसौर
पिछले कुछ वर्श से बोरोडिपा से बाजार तक राखी और मिठाई दुकाने लग रही है जो ज्यादातर रोड के डामर से लग कर होती है ऐसे स्थिति में खरीददार रोड में अपना वाहन रखते हैं और खरीदी करते हैं जिससे आवागमन बाधित होता रहा है। इस वर्श रोड की स्थिति से सब वाकिफ होने के बावजुद भी संबंधित दुकानदार पुर्ववत दुकाने लगाई जिसमें कई दुर्घटनायें हुई, लोग बाल बाल बचे जरूर लेकिन उनके कपडे इतने खराब हुये कि उन्हें मन मारकर अपने गंतव्य पर जाना पडा। पुसौर पुलिस अपनी ड्यूटि इस बीच बखुबी निभाई है और आवागमन सुलभ करने की व्यवस्था भी दी है लेकिन रोड से सटकर लगे दुकान और रोड के गढ्ढो पर उसका कोई जोर नहीं था बावजुद इसके लोगों अनुषासन रहने की हिदायत देते हुये रक्षाबंधन को संपन्न कराया है जिसमें पुसौर टीआई बनजारे व उनके स्टाफ का लोग सराहना कर रहे हैं चूंकि इनका सायरन वाला वाहन लगभग हर घंटे बाजार से बोरोडिपा जाना आना करता था जिससे लोग चैकन्ना रहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here