Home Blog नाबालिक अभियोक्त्री से दुष्कर्म कर फरार आरोपियो को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने...

नाबालिक अभियोक्त्री से दुष्कर्म कर फरार आरोपियो को थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

Bhanupratappur police arrested the absconding accused who had raped the minor complainant and sent them to jail

//आरोपी;- (1) विनोद कुमार नरेटी पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी डुवा (2) परस राम कोमरा पिता देवजा राम कोमरा उम्र 45 वर्ष निवासी विनायकपुर//

Ro.No - 13672/156

दिनांक 17 /8 /2024 को अभियोक्त्री थाना भानुप्रतापपुर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 15 /8/2024 एवं दिनांक 16/08/2024 के रात्रि में दोनों आरोपियों के द्वारा अभियोक्त्री को बहला फुसला कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बलात्कार किया गया एवं घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने से अभियोक्त्री की रिपोर्ट पर थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 168/2024 धारा 64 (2) (M), 65(1), 70(2), 351(2) BNS, 4,6 POCSO ACT, पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयाl प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलिसेला के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्रीमती मनीषा रावटे ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री संदीप पटेल , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रशांत सिंह पैकरा के दिशा निर्देश पर श्री रामेश्वर देशमुख थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर द्वारा टीम गठित किया जाकर फरार आरोपियों की घटना दिनांक से लगातार संभावित स्थानों पर दबिश देकर भरसक प्रयास किया जाकर फरार आरोपियों द्वारा पुलिस को देखकर इधर-उधर भाग कर लुक छिप रहे थे । दोनों आरोपियों को भानुप्रतापपुर पुलिस द्वारा घेराबबंदी किया जाकर दिनांक 21/08/2024 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड तैयार कर जेल भेजा गया। आरोपियो की गिरफ्तारी करने में निरीक्षक रामेश्वर देशमुख, उप निरीक्षक कीर्तृ राम दीवान, उप निरीक्षक उर्मिला साहू , सहायक उप निरीक्षक कैलाश पांडे, प्रधान आरक्षक 551 विजय कटकवार, 589 प्रीतम लाटिया, आरक्षक क्रमांक 141 चैतन्य नारायण नेताम, आरक्षक क्रमांक 970 रामदास कुंजम, आरक्षक क्रमांक 2369 दिनेश हुर्रा महिला आरक्षक 59 सगनी पोटाई, विशेष योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here