Home Blog चरौदी माध्यमिक शाला विकास समिति के अध्यक्ष बने विजय धिरहे

चरौदी माध्यमिक शाला विकास समिति के अध्यक्ष बने विजय धिरहे

0

Vijay Dhire became the president of Charaudi Secondary School Development Committee

सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चरौदी के शाला विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में जिले के अड़भार मंडल के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय धिरहे को नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति भाजपा मंडल अड़भार के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव और सक्ति जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंदा की अनुसंशा पर सक्ति जिला के प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा अनुमोदित की गई है जो की उनके अनुभव व नेतृत्व क्षमता को देखते हुए नियुक्ति की गई है शाला विकास समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय धिरहे ने कहा है कि भाजपा के उच्च नेतृत्व और चंद्रपुर विधानसभा के छाया विधायक संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव और प्रभारी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी प्रदान की गई है उसका सही निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए शाला विकास के लिए सतत निरंतर कार्य करता रहूंगा साथ ही साथ पूरे क्षेत्र के हित में हमेशा कार्य करने में प्रयास करता रहूंगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here