Home Blog ग्राम पंचायतों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु क्यूआर कोड जारी*

ग्राम पंचायतों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु क्यूआर कोड जारी*

0

 

उत्तर बस्तर कांकेर, 30 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने हेतु ग्राम पंचायतों को क्यूआर कोड जारी की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों द्वारा 15वें वित्त अनुदान का व्यय ऑनलाईन ‘‘ई-ग्राम स्वराज व PFMS इंटीग्रेटेड पोर्टल’’ के माध्यम से किया जा रहा है। इस व्यवस्था से राशि के भुगतान एवं निगरानी प्रक्रिया अधिक प्रभावी हुई है, परन्तु त्रिस्तरीय पंचायतों द्वारा जनता से आवश्यक कर एवं विभिन्न कर फीस को मैन्युअल तरीके से एकत्र किया जा रहा है, जिसके कारण कर संग्रहण की रिपोर्टिंग एवं निगरानी प्रणाली में बाधा उत्पन्न होती है। ease of living को बढ़ावा देने हेतु पंचायतों के राजस्व संग्रहण प्रक्रिया को भी डिजिटल बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here