Home Blog “सेवा में अग्रणी लीनेस क्लब सेवांजली ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य, रक्त...

“सेवा में अग्रणी लीनेस क्लब सेवांजली ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य, रक्त एवं मधुमेह जांच शिविर”

0

“Leading in service Lines Club Sewanjali organized free health, blood and diabetes checkup camp”

विगत दिवस लीनेस क्लब सेवांजली की फाउंडर व मल्टीपल डायरेक्टर ली. सुमिता पांडेय द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन चक्रधर नगर बंगलापारा स्थित प्रज्ञान भवन में किया गया । सेवांजली के द्वारा आयोजित इस मेडिकल कैंप का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदान करना, लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना, लोगों को शरीर के संभावित बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान करना है । साथ ही सेवांजली के इस मेडिकल कैंप से लोंगों को कई तरह के चिकित्सा विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध करवाना भी प्रमुख है । इस मेडिकल कैंप का शुभारम्भ डाक्टर और सेवांजली के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलन एवं सभी के स्वागत के साथ हुआ । उक्त शिविर में डॉ सौरभ अग्रवाल और डॉ कनु पांडेय युवा चिकित्सक जो कि अपने चिकित्सकी पेशे को चिकित्सा की मजबूत नैतिकता से प्रेरित समाज सेवा का कार्य मानते हैं । दोनों युवा चिकित्सक प्रत्येक रोगी का इलाज करना उनकी आय, जाति या सामाजिक स्थिति की परवाह किए बिना अपनी नैतिक जिम्मेदारी और दायित्व समझते है । ऐसे सेवाभावी चिकित्सकों के द्वारा लगभग 100 से भी अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर किया गया । सेवांजली पदाधिकारियों ने इस शिविर में सभी को डेंगू और स्वाइन फ्लू से बचाव और सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई । इस चिकित्सा शिविर में मल्टीपल डायरेक्टर ली सुमिता पांडेय के द्वारा आवश्यकता अनुसार दवाई, ब्रश, पेस्ट आदि का भी वितरण किया गया। साथ ही हाईटेक पैथोलॉजी के टेक्नीशियन श्री धनेश्वर और श्री विशाल के द्वारा मधुमेह जाँच एवं रक्त परीक्षण भी किया गया l शिविर के समापन में फाउंडर प्रेसिडेंस ली सुमिता पांडेय जी के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर डॉक्टर्स और लैब टेक्नीशियन को सम्मानित किया गया और शिविर में उनके सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया l शिविर में सचिव ली बबली कुलवेदी, कोषाध्यक्ष ली. रूपांजली देशमुख, ली. कावेरी शुक्ला, ली सुधा मिश्रा, ली प्रतिभा सिंह, ली पूनम तिवारी, ली चंचल सिंह, ली राजश्री शुक्ला, ली सुनीता यादव आदि की उपस्थिति रही ।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here