Home Blog ग्राम विकास के साथ क्षेत्र का विकास मेरे लिए पहली प्राथमिकता,,,दिलीप लहरिया

ग्राम विकास के साथ क्षेत्र का विकास मेरे लिए पहली प्राथमिकता,,,दिलीप लहरिया

0

Development of the area along with village development is the first priority for me, Dilip Lahariya

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

ग्राम – पंचायत किसान परसदा,में 5लाख की लागत से सीसी रोड़ का विधायक दिलीप लहरिया ने किया भूमि पूजन
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम – पंचायत किसान परसदा में, विधायक निधि मद से स्वीकृत 05 लाख रूपये की राशि से सीसी सड़क मेन गली निर्माण कार्य का भूमि पूजन मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम वासियों के उपस्थिति में किया।
भूमि पूजन के पश्चात लाडले विधायक दिलीप लहरिया ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे लिए आपके ग्राम परसदा के साथ मस्तूरी क्षेत्र का विकास मेरे लिए सबसे पहले प्राथमिकता है जिसे मैं पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप लहरिया विधायक मस्तूरी, राम प्रसाद सिदार सरपंच ग्राम – पंचायत किसान परसदा, नरेंद्र दिनकर बलदाऊ केशरवानी शनीलाल भास्कर शिवचरण खांडे चंदा तोडर सरोज कुर्रे द्वारिका अनिल सुखसागर लेखराम तथा ग्राम पंचायत के पंच गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here