Home Blog शासकीय उचित मूल्य दुकान पेवारी के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

शासकीय उचित मूल्य दुकान पेवारी के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

0

Applications invited for operation of Government Fair Price Shop Pewari

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 सितंबर 2024/ जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेवारी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक मां शीतला स्व सहायता समूह किनारी के द्वारा नियमों के उल्लंघन किये जाने के कारण आबंटन निलंबित करते हुए नवीन आबंटन हेतु 15 सितंबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर सुश्री आस्था राजपूत ने बताया कि ग्राम पंचायत पेवारी स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन हेतु इच्छुक पंजीकृत सहकारी समितियों, ग्राम पंचायत, महिला समूह, वन सुरक्षा समिति से 15 सितंबर तक कार्यालयीन अवधि में आवश्यक दस्तावेज सहित कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), भानुप्रतापपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here