The condition of Bhanesar road is very pathetic since last 20 years. Village residents and school students are getting injured. Sarpanch is inactive.
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनेशर की सड़क 20 वर्षों से अत्यधिक खराब है सरपंच के वादे भी मुंगेरीलाल के सपने की तरह है
लगता है गांव में लोगो को पक्की सड़क की उम्मीद किसी चमत्कार से कम नहीं होगा 20 वर्षों से यहां के लोगो को एक ऐसी सड़क के सपने हर चुनाव में वादे करते हैं जो चमचमाती नजर आती है, चुनाव निकलने के बाद हर जन प्रतिनिधि अपने वादे भूल कर उस गांव की समस्या को लेकर मुंह फेर लेते हैं। हकीकत में आज भी ग्राम भनेसर के ग्रामीणो कोमिट्टी कीचड़ और बड़े बड़े गड्ढों के रूप में नजर आ रही है।
“सरपंच साहब: वादों के शहंशाह, लेकिन काम के नाम पर सन्नाटा!” सरपंच साहब के वादों का देखा जाय उन्होंने भी सिर्फ चुनाव में वादे किए और उनके निष्क्रियता के कारण ही सड़क की यह दुर्दशा हुई है इस रोड में कंक्रीट होता तो तो कुछ समस्या दूर होती अगर सरपंच सक्रिय होते तो अब तक गांव की हर गली पक्की हो जाती। लेकिन दुर्भाग्य से उनके वादे भी सिर्फ चुनावी मंच पर ही चिपके रहते हैं। अगर गांव वालों की बात करें तो वे अब सरपंच के वादों से इतनी बार धूल फांक चुके हैं कि धूल कीचड ही अब उनकी असली पहचान बन गई है। लगता है कि सरपंच महोदय को सड़क से ज्यादा अपने कुर्सी की चिंता है।
“कुर्सी में आराम, पर सड़क का नामोनिशान नहीं” गांव के लोग अब मजाक में कहते हैं कि “हमारे सरपंच सड़क का मतलब ही शायद भूल गए है। जब से उन्होंने कुर्सी संभाली है, सड़क का काम तो दूर, गांव की हालत और भी खराब हो गई है।” 20 साल से ये गांव ऐसी सड़क का इंतजार कर रहा है, जो अब शायद इतिहास की किताबों में ही बन पाएगी। सरपंच के पास बहाने तो हजार हैं, लेकिन गांव वालों के पास सिर्फ गड्ढों से भरी सड़क!
“मिशन स्कूल से अधिकारी बने, पर गांव की सड़क से क्यों भागे?” गांव के मिशन स्कूल से पढ़े हुए बच्चे अब बड़े अधिकारी बन गए हैं। वे देश-विदेश में चमचमाती सड़कों पर चलते हैं, लेकिन जब अपने गांव लौटते हैं, तो गड्ढों में फंस जाते हैं। यहां तक कि अधिकारी बनने के बाद भी वे अपने गांव की सड़क को नहीं बचा पाए। सरपंच साहब की लाचारी और निष्क्रियता ने मानो इस गांव को बदहाली के अंधकार में धकेल दिया है।
“सरपंच जी, अब तो जागिए! और ग्राम वासियों के तकलीफों को महसूस कीजिए अगर यह समस्या दूर होगी तो आपकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ेगी।
प्लांट और कोल डिपो में चलती है भारी भरकम गाड़ियां
भनेसर के इस रोड पर कई कोल डिपो एवं प्लांट संचालित हो रही है इसी कारण इस रोड पर बड़े-बड़े ट्रेलर हाईवा एवं अन्य भारी भरकम गाड़ियां का आना-जाना लगा रहता है इन गाड़ियों के कारण और भी बड़े-बड़े गड्ढे कीचड हो गए हैं इसी रोड से छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने स्कूल कॉलेज आते जाते हैं कई बार ग्रामीण चोटिल भी हो चुके हैं लेकिन समस्या आज भी जर्जर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ बेतहाशा है।
मस्तूरी विधायक ने की जिलाधीश एवं शासन से सड़क एवं मरम्मत की मांग
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया से भनेसर के इस जर्जर रोड की समस्या को लेकर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि मैंने जिलाधीश एवं शासन से भनेसर सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामों के सड़क निर्माण एवं जर्जर रोड की समस्याओं को लेकर बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द इस समस्या का निराकरण करेंगे।
भनेसर के सरपंच गीता निषाद के प्रतिनिधि पुत्र ने कहा कि मैंने इस रोड की समस्या को लेकर विधायक दिलीप लहरिया से मांग की है तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि आपके रोड की समस्या जल्द दूर करूंगा ।



