Departmental meeting for organizing activities under weight festival and nutrition month
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में 01 सितंबर 30 सितंबर 2024 तक पोषण माह का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिले में कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर में उल्लेखनीय कमी लाने के उददेश्य से पोषण माह अभियान संचालन किया जा रहा है। जन समुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु जन आंदोलन के रूप में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह आयोजन अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन एवं वजन त्यौहार आयोजन के प्रारंभिक तैयारी को लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति खोखर चकियार द्वारा परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षको का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया बैठक के दौरान पोषण माह अंतर्गत गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्थानीय स्तर पर समस्त सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों को पोषण माह गतिविधि एवं वजन त्यौहार आयोजन के संबंध में जानकारी से अवगत कराते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी हेतु निवेदन किया जाना है एवं पोषण एवं ग्राम पंचाय एवं ग्राम को स्वस्थ व सुपोषित ग्राम बनाने हेतु एवं कुपोषण एवं एनीमिया को दूर करने हेतु, एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक आहार, पोषण भी पढ़ाई भी, समग्र पोषण, बेहतर प्रशासन पारदर्शिता व कुशल सेवा वितरण के लिए प्रोद्योगिकी थीम पर गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। ग्राम पंचायत स्तर पर अंतर विभागीय समन्वय कर स्व सहायता समूहों एवं स्कूल शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, से समन्वय कर विभिन्न प्रकार की गतिवधियों का आयोजन जैसे की वजन त्यौहार में छूटे हुए बच्चों का वजन, ग्राम पंचायतों पर व्यापक प्रचार प्रसार, नारा, स्लोगन, गंभीर कुपोषित, मध्यम कुपोषित बच्चों का चिंहाकन, गृहभेंट ऑगनबाड़ी एवं स्कूलों में विभिन्न प्रकार के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन, शालाओं में चित्रकला का आयोजन, शालाओं में पोषण प्रतिज्ञा, ग्राम स्तर पर पंजीयन जागरूकता रैली, स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले पौष्टिक सब्जी /अनाज से बनाये गये व्यंजनों का प्रदर्शन, पंचायत प्रतिनिधि, स्व सहायता समूहों का उन्मुखीकरण, राष्ट्रीय कृमि दिवस अंतर्गत कृमि नाशक गोलियों का वितरण, ऑगनबाडी केन्द्र एवं शालाओं में पोषण वाटिका का विकास, एनीमिया कैंप का आयोजन, आईएफए वितरण, पोषण आहार विविधिता के विषय में जागरूकता, पोषण प्रश्नोत्तरी, मासिक धर्म एवं स्वच्छता प्रबंधन पर चर्चा, कॉलेजों एवं स्कूलों में पोषण पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाना है। मितानिन एएनएम द्वारा कुपोषित बच्चों का ग्रीन एवं रेड किया जाना है। इस प्रकार पोषण माह के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। पोषण माह को सफल बनाने के लिए समुदायिक सहभागिता की आवश्यकता होगी। पोषण ट्रेकर एप्प में एन्ट्री की स्थिति को अद्यतन किये जाने हेतु आंगनबाडी कार्यकर्ता / सहायिका भर्ती को जल्द से जल्द करने एवं पोषण माह अंतर्गत गतिविधियों का नियमित एन्ट्री करने के लिए परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक को निर्देशित किया गया।


