Home कांकेर विकसित भारतः मोदी की संकल्पना’ थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

विकसित भारतः मोदी की संकल्पना’ थीम पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

0

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणजनों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
उत्तर बस्तर कांकेर, 17 सितंबर 2024/ जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘विकसित भारत : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना’ थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज जिला कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर जनदर्शन में दूरस्थ क्षेत्रों से आए जिले के आवेदकों ने उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह प्रदर्शनी का शुभारंभ किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन वृत्त पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जिला स्तर के अधिकारियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ज्ञातव्य है कि उक्त प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बचपन से लेकर अब तक उनके द्वारा देश के हित में लिए गए निर्णयों, कार्यों एवं योगदान को प्रदर्शित किया गया है।
जिला कार्यालय में जनदर्शन में पहुंचे ग्राम गितपहर निवासी श्री चंपालाल साहू और ग्राम चांवड़ी निवासी श्री रामकृष्ण सहित ग्रामीणजनों ने प्रदर्शनी में छायाचित्रों का अवलोकन किया और सराहना करते हुए इसे बहुत ही उपयोगी बताया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री श्री मोदी के बचपन, पाठशाला, माँ से मिले संस्कार, देश भक्ति की शक्ति, किताबों के समंदर के गोताखोर, युवा नमो जीवन एक खोज, हिमालय की गोद में, पावरफुल सीएम, स्कूल चले हम, स्वच्छ भारत, वीआईपी कल्चर को गुडबाय, मोदी 3.0, मेक इन इंडिया, गुमनाम नायकों को उचित सम्मान, बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि, श्री राम मंदिर, नारी शक्ति से देश की तरक्की, स्टार्ट अप इंडिया, पर्यावरण का सिपाही, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, संकटमोचक बने मोदी, जल शक्ति से जलक्रांति, एक पेड़ माँ के नाम सहित विभिन्न विषयों व उपलब्धियों की जानकारी छायाचित्र के माध्यम से दी गई। इस दौरान प्रदर्शनी स्थल में लोगों को छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री सतीश लाटिया, श्री राजीव लोचन सिंह, पार्षद श्री जयंत अटभैया, श्री अरूण कौशिक एवं जिला पंचायत सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here