Home Blog बैंड बाजा की धुन पर थिरकते हुए नैमेड के नवयुवकों ने गणपति...

बैंड बाजा की धुन पर थिरकते हुए नैमेड के नवयुवकों ने गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ के नारे के साथ गूंजा*

0

 

बैंड बाजा की धुन में भक्तों ने गणपति बप्पा किया विसर्जन

Ro.No - 13672/156

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति तिरंगा चौक नैमेड में 11 दिवसीय गणेशोत्सव अनंत चतुर्दशी के शुभ अवसर पर बुधवार को गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ समापन हुआ। 11 दिनों तक गणेश पंडालो में श्रद्धालुओं द्वारा गणेश प्रतिमा की विधि विधान से रोज सबेरे शाम पूजा अर्चना की किया गया। रामायण मंडली द्वारा रोज रात्रि रामायण का पाठ एवं भजन कीर्तन किया। सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति तिरंगा चौक नैमेड में हवन पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रघ्दालुगण उपस्थित हुए। हवन पूजन के पश्चात भंडारा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किये गए। सार्वजनिक नवयुवक गणेशोत्सव समिति के सदस्यों द्वारा 11 वे दिन भक्तो ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन बैंड बाजे की धुन में थिरकते किया। रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश की विदाई गाजे बाजे के साथ की गई। जिसमें गणेश समिति के नवयुवकों ने बैंड बाजे की धून में थिरकते हुए मोहल्ला एवं सड़क मार्ग पर आकर्षक रैली निकालकर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाये और सड़कों पर रंग गुलाल भी जमकर उड़ाया। गणेश प्रतिमा का विसर्जन बडी संख्या में भक्तगण नाचते गाते किया। गणेश समिति नैमेड के सभी सदस्यों ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर गणेशोत्सव समिति तिरंगा चौक नैमेड़ के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here