Home Blog प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता...

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत*

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के दो प्रकरणों में मृतक नवीन मोड़ियम के निकटतम वारिस उनके पिता रामलू मोड़ियम एवं मृतक बदरू कोरसा के निकटतम वारिस उनकी पत्नि सविता कोरसा को प्रत्येक को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। इसी तरह नदी में डुबने से मृत्यु के के एक प्रकरण में मृतिका सरिता कुड़ियम के निकटतम वारिस उनकी माता जिम्मो कुड़ियम एवं तालाब में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक कमल मांझी के निकटतम वारिस उनकी पत्नी तुलसा मांझी को 4-4 लाख रूपए कुल 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here