Home Blog चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में बाइक पर शराब परिवहन कर...

चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में बाइक पर शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब और वाहन होंडा नेवी जब्त

0

In the liquor raid operation of Chakradharnagar police, the accused transporting liquor on a bike was arrested, 10 liters of Mahua liquor and vehicle Honda Navy were seized

25 सितंबर, रायगढ़ । आज दिनांक 25.09.2024 को थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल पर अवैध महुआ शराब लेकर बरलिया की ओर जा रहा है। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू के साथ पेट्रोलिंग स्टाफ को मौके पर रवाना किया।

Ro.No - 13672/156

पुलिस टीम ने बरलिया मार्ग पर नाकेबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर प्लेट की होंडा नेवी मोटर साइकिल में पकड़ा। जब उस व्यक्ति से उसका नाम-पता पूछा गया, तो उसने अपना नाम अभय सारथी पिता रामाधार सारथी उम्र 20 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक थैले की जांच की गई, जिसमें पांच-पांच लीटर के दो सफेद प्लास्टिक जेरीकेन मिले, जिनमें कुल 10 लीटर अवैध महुआ शराब थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह यह शराब अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही 10 लीटर अवैध महुआ शराब और बिना नंबर प्लेट की होंडा नेवी मोटर साइकिल को गवाहों की उपस्थिति में जप्त कर आरोपी को थाना लाया। आरोपी पर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here