Kanker Police (Cyber Public Awareness Fortnight) from 05.10.2024 to 19.10.2024
पुलिस मुख्यालय रायपुर के दिशा निर्देशानुसार श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री आई. के. एलेसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे द्वारा कांकेर जिला के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सायबर अपराध के रोकथाम हेतु माह अक्टूबर में दिनांक 05.10.2024 से दिनांक 19.10.2024 तक सुरक्षा पखवाड़ा अभियान प्रारंभ कर लोगों को सायबर अपराध से रोकथाम हेतु विशेष प्रशिक्षण प्रदाय कर जन जागरूकता अभियान प्रारंभ करने निर्देशित किया गया है। इस अभियान के तहत् अपने-अपने थाना क्षेत्र में सायबर वालेटिंयर की नियुक्ति कर पुलिस के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक सायबर ठगी, धोखाधड़ी, अनजान व्हॉटसप कॉल से ठगी, अनजान लिंक से ठगी, एटीएम फ्राड क्लोन, अनजान मोबाइल नंबर से फोन आने पर अपनी बैंक खाता एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा करने पर ठगी, फेसबुक, इंस्टाग्राम में अनजान लोगों से मित्रता बनाकर ठगी करने जैसे अपराध से संबंधित विषयों पर प्रचार-प्रसार कर लोगों में जागरूकता स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। सायबर ठगी होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने लोगों को आग्रह किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में शासकीय महाविधालय नरहरपुर एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला कोड़ेकुर्स के छात्र-छात्राओ को संबंधित थाना प्रभारियों ने सायबर जागरूकता की जानकारी प्रदाय किया है ।आज दिनांक को पुलिस कार्यालय कांकेर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कांकेर के द्वारा सायबर जागरूकता रथ को हरी झंडी देकर सम्पूर्ण कांकेर जिले के थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने रवाना किया गया।
सायबर सुरक्षा से जुड़ी कुछ बातें-
* सायबर सुरक्षा का मकसद आमजनों को ठगी से बचाकर उनकी धन, सम्पत्ति की रक्षा
करना।
* अपने इलेक्ट्रानिक उपकरणों को सुरक्षा सेटिंग के माध्यम से सायबर क्राईम से बचाना।
* अपने उपकरणों पर विश्वसनीय स्रोत से ही एप्लीकेशन स्टॉल करना एवं पासवर्ड पिन पैटर्न, बॉयोमैट्रिक जानकारी दूसरों को साझा न करना।
* छल कपटपूर्ण लालच वाले फोन कॉल से सावधान रहना।
* अपने मोबाइल फोन एवं कम्प्यूटर की सर्विसिंग या बिक्री करते समय अपने मेल, फोन-पे, गूगल-पे इत्यादि लेन-देन से संबंधित एप्लीकेशन को डिलिट कर उपकरणों को दुकानदार को सुपुर्द करे ।



