Sports Festival 2024 Two-day district level sports competition organized at Eklavya Adarsh Residential School (Khelo India Stadium) Bijapur Chhattisgarh
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देशन पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर में 03 एवं 04 अक्टूबर 2024 को चौथा जिला स्तरीय खेल उत्सव 2024 का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भैरमगढ, दुगईगुड़ा, रूद्रारम एवं बीजापुर के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उपस्थित डॉ० आनंद सिंह सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, डी सुबैय्या दुर्गम सहायक खेल अधिकारी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स और तीरंदाजी जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु वर्गों के छात्र-छात्राओं ने इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खेल उत्सव के समापन समारोह में विजेताओं को सहायक आयुक्त डॉ० आनंद सिंह आदिवासी विकास बीजापुर के द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमे नोडल प्राचार्य गोविंद राम जैन, प्राचार्य नागेश्वर निषाद, प्राचार्य मल्लैया दुर्गम, प्राचार्य नारायणन अम्मा एवं समस्त आयोजनकर्ता सदस्य भी सम्मिलित रहे। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा यह खेल महोत्सव न केवल छात्रों को खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी सहायक सिद्ध होता है एवं इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजक, कलस्टर प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को और साथ ही आयोजक सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में संभाग, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित किया ।



