Home Blog “छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री बने काशीराम रजक”

“छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री बने काशीराम रजक”

0

“Kashiram Rajak became the State General Secretary of Chhattisgarh State Teachers’ Union”

दिनांक 7 अक्टूबर 2024 को न्याय धानी बिलासपुर में संपन्न प्रांत स्तरीय पदाधिकारी के उपस्थिति में संपन्न बैठक में सर्वसम्मति से संरक्षक डॉक्टर उल्लास वारे, प्रमुख संगठन मंत्री विश्राम निर्मलकर बिलासपुर, प्रांतीय संगठन मंत्री कामेश्वर बैरागी बिलासपुर, प्रदेश अध्यक्ष सुनील कौशिक ,काशीराम रजक को सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री बनाया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण सिंह बघेल राजनंदगांव, जितेंद्र कन्नौजे रायपुर को कोषाध्यक्ष, उप प्रदेशअध्यक्ष सत्यदेव वर्मा रायपुर ,श्रीमती आशा लता चौहान बिलासपुर ,प्रदेश मंत्री अजय श्रीवास्तव मानपुर चौकी, दीपक सिंह ठाकुर धमतरी ,अजय श्रीवास्तव खैरागढ़ हुई खदान श्रीमती चंद्रकला शर्मा बिलासपुर, कार्यालय मंत्री डॉ भूपेंद्र धर दीवान बिलासपुर, प्रवक्ता बलराम पांडे रतनपुर को चुना गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के पूजन पश्चात संगठन के रूपरेखा पर विचार विमर्श करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नव नियुक्त पदाधिकारी का चयन किया गया। चयन के पश्चात सभी पदाधिकारी की उपस्थिति में निर्णय लिया गया छत्तीसगढ़ व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक ,में एलबी को हटाने हेतु मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा ।ज्ञात होगी काशी राम रजक वर्तमान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार के प्राचार्य का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं ।संगठन के रूप में राष्ट्रीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव के रूप में कार्यरत हैं। रजक ने कहा कि पद प्राप्ति के पश्चात लोगों के आशा के अनुरूप कार्य करना ही सच्ची उपलब्धि होती है ।उन्होंने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने हेतु नीचले स्तर से संगठन गठन पर जोर दिया जाएगा ।राष्ट्रीय रजक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव समाज के कर्मठ कार्यकर्ता काशीराम रजक को छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय रजक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, उपाध्यक्ष रामेश्वर निर्मलकर, प्रदेश महामंत्री निलेश नर्मदा रजक, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश कर्ज, संभागीय अध्यक्ष ईश्वरी कर्षण, संभागीय महासचिव माखन निर्मलकर, संभागीय कोषाध्यक्ष हरिशंकर निर्मलकर जांजगीर जिला के अध्यक्ष पित्रेश उजागर ,मोतीलाल निर्मलकर, मुंगेली जिला के अध्यक्ष विनोद कौशिक सहित समस्त रजक समाज के पदाधिकारी में हर्ष व्याप्त है सभी ने समाज के कार्यकर्ता को प्रदेश स्तर के दायित्व देने पर हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here