Financial assistance of Rs 8 lakh approved for families affected by natural disaster
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अन्र्तगत नदी में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक फुलधर नाग के निकटतम वारिस उनकी पत्नि जमुना नाग एवं तालाब में डुबने से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक चन्दन ककेम के निकटतम वारिस उनके पिता लिंगैया ककेम को 4-4 लाख रूपए कुल 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।
Ro.No - 13672/156



