Home Blog रायगढ़ में 43 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा लाइब्रेरी, एनटीपीसी और...

रायगढ़ में 43 करोड़ की लागत से बनेगा नालंदा लाइब्रेरी, एनटीपीसी और नगर निगम के बीच हुआ एम.ओ.यू

0

Nalanda Library will be built in Raigarh at a cost of 43 crores, MoU signed between NTPC and Municipal Corporation

रायगढ़ नगर निगम प्रशासन के द्वारा एन.टी.पी.सी. के साथ एम.ओ.यू. एवं भूमि पूजन / लोकार्पण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। मंत्री ओपी चौधरी के उपस्थिति में एनटीपीसी लारा एवं रायगढ़ नगर निगम के बीच नालन्दा लाइब्रेरी के लिए 43 करोड़ रू की एम.ओ.यू. हस्ताक्षर हुआ है। रायगढ़ सहित आसपास के विद्यार्थियों को जल्द रायगढ़ में राष्ट्रीय स्तर का लाइब्रेरी मिलेगा । जिससे विद्यार्थियों को अपनी जीवन की दिशा को तय करने में लाभ मिलेगा। रायपुर के नालंदा परिसर के तर्ज पर रायगढ़ में भी नालंदा लाइब्रेरी परिसर बनाने जा रहा है। खास बात है कि जो रायगढ़ में नालंदा लाइब्रेरी बनेगा वह रायपुर के नालंदा परिसर से भव्य होगा । मंत्री ओपी चौधरी ने अपने घोषणा पत्र में नालंदा लाइब्रेरी का जिक्र किया था जो अब पूरा होने जा रहा है। साथ ही 3 करोड़ से ज्यादा की लागत से बीटी सड़क निर्माण का भूमिपूजन एवं 57 लाख से ज्यादा की लागत से बॉक्स क्रिकेट एवं बैडमिंटन कोर्ट निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान एनटीपीसी, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी के जन प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्तिथि थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here