मुठभेड़ में बेलचर आरपीसी कमेटी सदस्य राकेश कुमार ओयाम घायल
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी अनुसार थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत माववाड़ा के जंगलों में माटवाड़ा एलओएस कमांडर अनिल पूनेम, हुंगा मड़काम एव अन्य 10-12 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान हुए मुठभेड़ में बेलचर आरपीसी कमेटी सदस्य राकेश कुमार ओयाम पिता बीजा ओयाम उम्र 20 वर्ष निवासी माववाड़ा थाना भैरमगढ़ घटनास्थल पर घायल अवस्था में मिला। घायल माओवादी का बीजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार उपरान्त डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में बेहतर उपचार हेतु रिफर किया गया है। उक्त घायल माओवादी के विरुद्ध थाना जांगला, थाना भैरमगढ़ एवं थाना मिरतुर में 04 अपराध पूर्व से दर्ज है। घटना के संबंध में थाना भैरमगढ़ में अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। विस्तृत जानकारी से पृथक से अवगत कराया जाएगा ।



