Home Blog राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति कांकेर के सामान्य सभा की बैठक...

राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति कांकेर के सामान्य सभा की बैठक बरदेभाटा में हुई सम्पन्न

0

The general meeting of Rajput Kshatriya Mahasabha sub-committee Kanker was held in Bardebhata

कांकेर । राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति कांकेर के सामान्य सभा की बैठक रविवार को महाराणा प्रताप मंगल भवन बरदेभाटा में संपन्न हुई। बैठक में राजपूत समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक में महासभा से प्राप्त निर्देशों से सदन को अवगत कराया गया । बैठक में विवाह से पूर्व वर वधू के लिए समाज से अनापत्ति प्रमाण लेने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया । समाज से असंबधिंतो या अन्य समाज से किये जा रहे विवाह को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई । बैठक में भवन रखरखाव के साथ समाज को संगठित करने के लिए भी चर्चा किया गया । बैठक में मुख्य रूप से ठाकुर रूपेश्वर सिंह अध्यक्ष, ठाकुर महेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, ठाकुर राजेंद्र सिंह सचिव, ठाकुर गिरीश सिंह गौतम कोषाध्यक्ष ,ठाकुर धीरज सिंह युवा अध्यक्ष, रजनी राजपूत महिला अध्यक्ष ,ठाकुर बी पी एस राजपूत, ठाकुर खिलेंद्र सिंह , ठाकुर धनराज सिंह, ठाकुर भोला सिंह, ठाकुर रवि सिंह युवा सह सचिव, डाँ. मिलाप सिंह ठाकुर मीडिया प्रभारी ,ठा. बीरबल सिंह जय श्री राजपूत आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।..

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here