Villagers angry with the working style of Kamkanar Panchayat Secretary complained to the collector to remove him
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रांम पंचायत कमकानार के ग्रामीणों ने आरोप लगाते जिला मुख्यालय पहुंच जिला कलेक्टर संबित मिश्रा को शिकायत करते बताया कि उनके ग्राम पंचायत सचिव स्वरूपा सांई द्वारा मनमानी तरीके से कार्य किया जाता है। साथ ही ग्राम पंचायत कमकानार कार्यालय हमेशा बंध रहता है। अपने मार्जी के अनुसार पंचायत कार्यालय में नही बैठती है। शासन की योजनाओं के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नही दी जाती है। जिससे यहाँ के ग्रामवासियों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड रहा है। साथ ही पंचायत के निर्माण कार्यों वा ग्रामवासियों द्वारा राशन कार्ड तक के लिए परेशान है। वहीं सचिव द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। इसलिए सचिव को हटाने दूसरा योग्य सचिव ग्राम पंचायत कमकानार को सचिव कार्य दिये जाने का प्रस्ताव सरपंच ग्राम पंचायत कमकानार रजमंणी ओयाम भी ग्रामीणों समर्थन दी है। वहीं सचिव से आरोप बात करने पर उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही गई, पंचायत जाते रहती हूं। जगन्नथ बोडडू, आयतु उईका, बुधराम उईका, सुक्कू उईका, बिन्दू उईका, सन्नू उईका, आयतु उईका, रानू उईका, सोमबन चुका, रामा उईका, राजेश उईका, यंश उईका, प्रवीण उईका , विजय उईका, संजय उईका, विजय, संजय वा अन्य मौजूद थे।



